Delhi New CM: बीजेपी 27 साल बाद राजधानी दिल्ली में सरकार बनाने जा रही है।
Delhi New CM: बीजेपी 27 साल बाद राजधानी दिल्ली में सरकार (Government) बनाने जा रही है। सूत्रों के अनुसार, दिल्ली में नए मुख्यमंत्री (New Chief Minister) का शपथ ग्रहण समारोह 18 फरवरी को हो सकता है, और इसे रामलीला मैदान (Ramlila Ground) में आयोजित किया जा सकता है। पहले खबर आई थी कि बीजेपी (BJP) ने सोमवार को विधायक दल की बैठक बुलाई है, लेकिन बाद में इसे स्थगित कर दिया गया। मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा से पहले पार्टी अपने विधायकों की बैठक करेगी, लेकिन इस बैठक की तिथि को लेकर बीजेपी की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। पढ़िए पूरी खबर…
ये भी पढ़ेः Delhi Election: कौन बनेगा दिल्ली का CM? दावेदारों की लिस्ट लंबी

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
आपको बता दें कि दिल्ली (Delhi) में मुख्यमंत्री के चयन को लेकर पिछले कुछ दिनों से उच्च स्तरीय विचार-विमर्श चल रहा है। प्रवेश वर्मा, आशीष सूद और रेखा गुप्ता सहित कई नामों पर चर्चा हो रही है, लेकिन बीजेपी नेतृत्व अभी तक इस पर चुप्पी साधे हुए है। बीजेपी ने पहले घोषणा की थी कि पीएम नरेंद्र मोदी के अमेरिका दौरे से लौटने के बाद दिल्ली में सरकार बनाने का दावा पेश करेगी। पीएम नरेंद्र मोदी 10 से 13 फरवरी तक फ्रांस और अमेरिका के दौरे पर थे।
दिल्ली सीएम पद की रेस में ये 6 नाम
दिल्ली के सीएम पद (CM Post) की रेस में प्रवेश वर्मा सबसे आगे हैं, जिन्होंने नई दिल्ली सीट पर आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल को हराया। दिल्ली बीजेपी के महासचिव और जनकपुरी विधायक आशीष सूद के नाम की भी चर्चा है, जो केंद्रीय नेताओं के साथ अपने घनिष्ठ संबंधों के लिए मशहूर हैं। महिला चेहरा के रूप में शालीमार बाग से विधायक रेखा गुप्ता को भी मुख्यमंत्री पद का दावेदार माना जा रहा है। रोहिणी विधायक विजेंदर गुप्ता, जो दिल्ली बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं में शामिल हैं और दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता रह चुके हैं, उनका नाम भी इस दौड़ में है।
इसके अलावा, मालवीय नगर से विधायक सतीश उपाध्याय भी इस रेस में शामिल हैं, जो पार्टी के एक प्रमुख ब्राह्मण चेहरा और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं। वैश्य समुदाय से आने वाले और आरएसएस के मजबूत प्रतिनिधि जितेंद्र महाजन भी मुख्यमंत्री पद के प्रमुख दावेदारों में शामिल हैं। कुछ पार्टी नेताओं ने यह भी संकेत दिया है कि राष्ट्रीय नेतृत्व किसी महिला को मुख्यमंत्री के रूप में नामित करने या फिर एक नए चेहरे को चुने जाने पर विचार कर सकता है। शिखा रॉय, जिन्होंने ग्रेटर कैलाश में AAP के सौरभ भारद्वाज को हराया, उनका नाम भी इस सूची में शामिल है।
मंत्री पद के लिए 15 नामों का हुआ शॉर्टलिस्ट
सूत्रों के मुताबिक, 15 विधायकों को प्रमुख मंत्री पदों के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। पार्टी के भीतर यह भी चर्चा है कि नई सरकार में उपमुख्यमंत्री का पद नहीं होगा। सूत्रों ने यह भी बताया कि सरकार गठन के मामले में अंतिम निर्णय लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और अन्य शीर्ष बीजेपी नेताओं के बीच बैठक हो सकती है।
हाल ही में संपन्न दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election) में बीजेपी ने 70 में से 48 सीटों पर जीत हासिल कर आम आदमी पार्टी (AAP) को सत्ता से बाहर कर दिया। AAP, जो पिछले 10 वर्षों से दिल्ली पर शासन कर रही थी, 8 फरवरी को घोषित हुए कड़े मुकाबले वाले चुनाव में केवल 22 सीटें ही जीत पाई। इस तरह, बीजेपी 1993 के बाद पहली बार दिल्ली में सरकार बनाने जा रही है।
