Indian Economy

Indian Economy: दुनिया में फिर बजा भारत का डंका..जापान को पीछे छोड़ चौथी बड़ी इकोनॉमी बना भारत

TOP स्टोरी इंटरनेशनल बिजनेस
Spread the love

Indian Economy: अब भारत जापान को पछाड़कर दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है।

Indian Economy: भारत ने वैश्विक अर्थव्यवस्था (Global Economy) में एक नया मुकाम हासिल कर लिया है। अब भारत जापान को पछाड़कर दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था (Economy) बन गया है। शनिवार को नीति आयोग (Policy Commission) के सीईओ बीवीआर सुब्रह्मण्यम (CEO BVR Subrahmanyan) ने यह जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि वैश्विक और आर्थिक माहौल भारत के पक्ष में है और इस समय भारत 4,000 अरब डॉलर यानी 4 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बन चुका है। पढ़िए पूरी खबर…

Pic Social Media

अब सिर्फ 3 देश हैं भारत से आगे

नीति आयोग (Policy Commission) की 10वीं गवर्निंग काउंसिल बैठक के बाद सीईओ ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के ताज़ा आंकड़ों के अनुसार भारत अब केवल अमेरिका, चीन और जर्मनी से पीछे है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अगर भारत अपनी वर्तमान विकास योजनाओं पर लगातार आगे बढ़ता रहा, तो अगले ढाई से तीन सालों में जर्मनी को पीछे छोड़ते हुए भारत तीसरी सबसे बड़ी वैश्विक अर्थव्यवस्था बन सकता है।

ये भी पढ़ेंः Kaun Banega Crorepati: KBC छोड़ रहे हैं अमिताभ बच्चन! नए सीजन के एपिसोड कौन ‘लॉक’ करेगा?

वैश्विक टैरिफ और तनाव के बावजूद भारत की तेज़ तरक्की

भारत ने यह उपलब्धि ऐसे समय में हासिल की है जब अमेरिका (America) के टैरिफ और वैश्विक व्यापारिक तनाव की स्थिति बनी हुई है। अमेरिका के टैरिफ का असर जहां कई देशों की अर्थव्यवस्था पर पड़ा, वहीं भारत की आर्थिक विकास दर पर इसका खास प्रभाव नहीं पड़ा। इसके अलावा पाकिस्तान के साथ सीमाई तनाव भी आर्थिक गतिविधियों को रोक नहीं पाया।

Apple iPhone और टैरिफ को लेकर क्या बोले CEO

एक सवाल के जवाब में सुब्रह्मण्यम (Subrahmanyan) ने कहा कि हमें उम्मीद है कि अमेरिका में बिकने वाले एप्पल iPhone का निर्माण अमेरिका में ही होगा, न कि भारत या किसी अन्य देश में। उन्होंने माना कि भविष्य में टैरिफ को लेकर स्थिति अनिश्चित है, लेकिन भारत उत्पादन के लिए सस्ती और व्यवहारिक जगह बना रहेगा। साथ ही उन्होंने बताया कि परिसंपत्ति मुद्रीकरण की दूसरी पाइपलाइन तैयार हो रही है, जिसकी घोषणा अगस्त में की जाएगी।

ग्लोबल एजेंसियों ने भी माना भारत का लोहा

विश्व बैंक (World Bank), IMF और अन्य अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों ने भारतीय अर्थव्यवस्था की स्थिरता और तेजी से हो रही ग्रोथ की सराहना की है। हालिया रिपोर्ट में केयरएज रेटिंग्स ने अनुमान जताया है कि वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही में भारत की GDP ग्रोथ 6.8 प्रतिशत रहने की उम्मीद है, जिससे पूरे वित्त वर्ष की ग्रोथ 6.3 प्रतिशत हो सकती है। कृषि, होटल, परिवहन और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के बेहतर प्रदर्शन से यह रफ्तार मिली है।

ये भी पढ़ेंः Interesting News: 12 साल बाद किरायेदार बन जाएगा मकान मालिक!

जापान की अर्थव्यवस्था पर महंगाई और टैरिफ का असर

जहां एक ओर भारत (India) ऊंचाइयों को छू रहा है, वहीं जापान की अर्थव्यवस्था अमेरिकी टैरिफ और बढ़ती महंगाई के चलते दबाव में है। अप्रैल 2025 में जापान की महंगाई दर 3.5 प्रतिशत पर पहुंच गई, जो बाजार के अनुमानों से ज्यादा है। लगातार बढ़ती लागत और घटती घरेलू मांग जापान की आर्थिक रफ्तार को धीमा कर रही है।