Bihar News: बिहार के युवाओं के लिए गुड न्यूज, नीतीश सरकार ने दे दिया बड़ा तोहफा
Bihar News: बिहार के युवाओं के लिए बड़ी और खुश कर देने वाली खबर है। आपको बता दें कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) के नेतृत्व वाली सरकार ने राज्य में सरकारी की नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं को बड़ा तोहफा दे दिए हैं। अब बिहार के प्रतियोगी परीक्षाओं (Competitive Exams) की तैयारी के लिए सुदूरवर्ती ग्रामीण इलाके के बच्चों को कोटा-दिल्ली (Kota-Delhi) जाने की जरूरत नहीं होगी। इस बात की जानकारी आइटी मंत्री कृष्ण कुमार मंटू ने दी है। उन्होंने कहा कि बिहार के सभी 243 विधानसभा क्षेत्रों में वाईफाई और अत्याधुनिक सुविधाओं से लैश ई लाइब्रेरी स्थापित की जाएगी।

ये भी पढ़ेंः Patna के खिलाड़ियों को मिलेगा अपना मैदान, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स जल्द होगा तैयार
बिहार सरकार (Bihar Government) के आइटी मंत्री कृष्ण कुमार मंटू (IT Minister Krishna Kumar Mantu) के अनुसार अब प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए सुदूरवर्ती ग्रामीण इलाके के बच्चों को कोटा-दिल्ली जाने की आवश्यकता नहीं होगी। बिहार के सभी 243 विधानसभा क्षेत्रों में वाईफाई और अत्याधुनिक सुविधाओं से लैश ई लाइब्रेरी स्थापित की जाएगी। इसपर लगभग 80 करोड़ रुपये खर्च किए जाने की योजना है। इसका प्रस्ताव बना लिया गया है। कैबिनेट से मंजूरी मिलते ही इसपर कार्य शुरू हो जाएगा।
राज्य के सभी 243 विधानसभा क्षेत्र में बनेगी ई लाइब्रेरी
आइटी मंत्री कृष्ण कुमार मंटू के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों में अभी भी तकनीकी शिक्षा का कमी है। इस वजह से लोग बच्चों को अच्छी शिक्षा के लिए दूसरे राज्यों और शहरों में पढ़ाई करने के लिए भेजते हैं। बिहार में आइटी पॉलिसी लागू हो गई है। ऐसे में बिहार को तकनीकी रूप से मजबूत करने और यहां के बच्चों को विधानसभा के बाद प्रखंड और पंचायत स्तर पर ई लाइब्रेरी की सुविधा मिले। इसपर भी विचार हो रहा है। आइटी मंत्री एमआइटी में आयोजित इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि कॉलेजों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को निर्बाध रूप से वाईफाई की सुविधा मिले. इस पर बात चल रही है।
ये भी पढे़ंः Patna News: जल-जीवन-हरियाली मिशन बना आजीविका का साधन
बच्चों से मांगा सुझाव
मंत्री मंटू ने एमआइटी और दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से पहुंचे छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आइटी को लेकर अगर उनके पास कोई आइडिया है तो वे विभाग के साथ इसे शेयर करें। विभाग की तरफ से इंफ्रास्ट्रक्चर और जगह मुहैया कराया जाएगा। साथ ही उनके आइडिया को धरातल पर उतारने में भी विभाग जरूरी मदद करेगा। उन्होंने बताया कि हम अब भी सरकार से राशन और विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए ही मांग करते हैं, कोई विद्यालय या पुस्तकालय की मांग नहीं करता। उन्होंने शिक्षा के महत्व को रेखांकित किया। साथ ही कहा कि शिक्षित बनेंगे तो आने वाली पीढ़ियों का भविष्य उज्जवल होगा।
