Job opportunity in India TV, apply like this

India Tv: इंडिया टीवी में पत्रकारों के लिए वेकेंसी

TV जॉब्स डिजिटल
Spread the love

India Tv: देश के टॉप हिंदी न्यूज़ चैनलों में शुमार इंडिया टीवी पत्रकारों को नौकरी का मौका दे रहा है। लेकिन ये मौका सोशल मीडिया टीम में शामिल होने के लिए है। दरअसल ‘इंडिया टीवी’ (India TV) ने अपनी सोशल मीडिया टीम के लिए नई भर्तियों की घोषणा की है।

ये भी पढ़ें: Prasar Bharti: प्रसार भारती में वेकेंसी, वेतन और आखिरी तारीख देख लीजिए

सोशल मीडिया पर शेयर विज्ञापन के अनुसार ये नियुक्तियां नोएडा के लिए होनी हैं। यहां सोशल मीडिया एग्जिक्यूटिव के दो पदों पर भर्ती होनी है। इच्छुक आवेदकों के पास तीन से छह साल का अनुभव होना चाहिए। इसके साथ ही ‘इंडिया टीवी’ को एक सोशल मीडिया मैनेजर की भी जरूरत है। इस पद पर नियुक्ति के लिए सात से दस साल का अनुभव होना जरूरी है।  

इच्छुक आवेदक अपना अपडेटेड रिज्युमे managerhr@indiatvnews.com पर भेज सकते हैं।