Jharkhand सरकार ने राज्य के मेधावी और आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए एक बड़ी सौगात दी है।
Jharkhand News: अगर आप विदेश में पढ़ाई (Studying Abroad) का सपना देख रहे हैं, लेकिन आर्थिक तंगी आड़े आ रही है, तो झारखंड सरकार (Jharkhand Government) आपके लिए एक सुनहरा अवसर लेकर आई है। ‘मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना’ (Marang Gomke Jaipal Singh Munda Overseas Scholarship Scheme) के तहत सरकार होनहार छात्रों को विदेशी विश्वविद्यालयों में पढ़ाई के लिए 1 करोड़ रुपये तक की आर्थिक मदद देगी। इस योजना से झारखंड के कई छात्र पहले ही लाभ उठा चुके हैं। पढ़िए पूरी डिटेल्स…

क्या है यह स्कीम?
2021 में शुरू हुई इस योजना के तहत शुरुआत में 10 विद्यार्थियों को विदेश (Foreign) में उच्च शिक्षा के लिए चुना गया था, जिसे बाद में बढ़ाकर 25 कर दिया गया। योजना के तहत अनुसूचित जनजाति (एसटी) के 10, अनुसूचित जाति (एससी) के 5, पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के 7 और अल्पसंख्यक समुदाय के 3 विद्यार्थियों का चयन किया जाता है। चयनित छात्रों को यूनाइटेड किंगडम के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों और संस्थानों में मास्टर्स और एमफिल की पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता दी जाती है।
ये भी पढ़ेंः Jharkhand में मजदूरी दर में बढ़ोतरी, 94 लाख श्रमिकों को मिलेगा लाभ
कैसे उठाएं लाभ?
इस स्कॉलरशिप का लाभ उठाने के लिए इच्छुक विद्यार्थियों को सरकार की आधिकारिक वेबसाइट www.mgos.jharkhand.gov.in पर आवेदन करना होगा। कल्याण विभाग आवेदनों के आधार पर इंटरव्यू के जरिए 25 छात्र-छात्राओं का चयन करता है। 35 वर्ष तक की आयु के एससी, एसटी, ओबीसी और अल्पसंख्यक समुदाय के विद्यार्थी 31 विषयों में मास्टर्स और एमफिल डिग्री के लिए इस योजना का लाभ ले सकते हैं।
योजना की प्रगति
2021 में इस योजना के तहत 6 छात्रों को विदेश भेजा गया था। 2022 में चयनित छात्रों की संख्या बढ़ाकर 25 कर दी गई, और इस साल भी चयन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी छात्रों के लिए उच्च शिक्षा के दरवाजे खोल रही है।
ये भी पढ़ेंः Jharkhand सरकार की नई पहल, 336 पंचायतों में होगी लीची की खेती
सरकार का उद्देश्य
झारखंड सरकार (Jharkhand Government) का मकसद है कि आर्थिक तंगी किसी भी होनहार छात्र की पढ़ाई में बाधा न बने। इस स्कॉलरशिप के जरिए न केवल विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय शिक्षा का अवसर मिलेगा, बल्कि यह उनके करियर को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।
