Taste Of Lucknow: आएं हैं लखनऊ तो ये मशहूर चीजें जरूर करें ट्राय

खाना खजाना

नीलम सिंह चौहान, खबरीमीडिया

यूपी की राजधानी लखनऊ अपने खान पान और संस्कृति के लिए प्रसिद्ध है। यहां पर आपको खाने की अलग अलग चीजें भी मिल जाएंगी। वहीं, खासतौर पर लखनऊ का स्ट्रीट फूड तो और भी ज्यादा फेमस है। ऐसे में आपको हम लखनऊ के इन स्ट्रीट फूड के बारे में बताएंगे, जिसका स्वाद आपको एक बार तो जरूर ट्राय करना ही चाहिए।

लखनऊ का नाम आए और सबसे पहले कबाब का नाम न आए, ऐसा तो कभी हो ही नहीं सकता है। पुरानी तंग गलियां हों, या अकबरी गेट का इलाका हो। यहां आपको हर जगह टुंडे कबाब का बेहतरीन स्वाद मिल जाएगा। शाम के समय यहां अच्छी खासी भीड़ लगती है।

Pic: Social Media

नॉन वेज खाते हैं या सौखीन हैं जैसे की कबाब, शोरमा आदि तो इसकी लंबी लिस्ट भी आपको लखनऊ में मिल जाएगी। यहां पर वहीं आपको लजीज चिकन भी सर्व किया जाता है। यहां चिकन फ्राई स्टिक केवल 15 रूपए और फ्राई चिकन लेग पीस 25 रुपए में मिल जाएगा। शाम से लेकर लेट नाइट आप खाने का लुफ्त उठा सकते हैं।

Pic: Social Media

लखनऊ में वहीं खस्ते भी बहुत ही ज्यादा फेमस हैं। वहीं, लखनऊ के बक्से के खस्ते तो सबसे अधिक मशहूर हैं। इसे खाने के लिए सुबह के 6 बजे से भीड़ लग जाती है। इसका स्वाद भी बेहद लाजवाब होता है, जहां से लोग अपने आप ही खिंचे चले आते हैं।

Pic: Social Media

लखनऊ के गोल गप्पे और चाट भी बहुत ही ज्यादा फेमस है। यहां के सुभाष मार्ग और पंकज धनिया आलू के यहां आप धनिया आलू, गोलगप्पे और चाट का स्वाद ले सकते हैं। दूर दूर से लोग यहां का स्वाद लेने के लिए आते हैं। भीड़ देखकर ही आप समझ जाएंगे की ये कितनी मशहूर जगह होगी। यहां ठेला शाम के 6 बजे से लेकर रात के 10बजे तक लगता है।

यह भी पढ़ें: यहां मिलते हैं लाजवाब पकोड़े..वैरायटी भी भरमार

Pic: Social Media

READ:  khabrimedia-latest-Khana Khazana -Trending Food Items -Latest Top Hindi News-Healthy Food- Street Food -Latest Delhi-Ncr News-Noida News-Greater Noida