Vastu Tips: पढ़ाई में नहीं लग रहा है तो अपनाएं इन वास्तु उपायों को, करियर में भी मिलेगी सफलता

Trending Vastu-homes

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में हर एक चीज के बारे में वास्तु नियम बताए गए हैं। जिनका यदि आप पालन करते हैं तो किसी भी कार्य को आसानी से कर सकते हैं। वास्तु विशेषज्ञ भी कहते हैं कि इन्हें मानने से जीवन में किसी भी तरह की कोई समस्या नहीं रहती है। वास्तु शास्त्र में घर से लेकर ऑफिस तक के लिए कुछ अहम नियमों के बारे में बताता गया है। जिनको अपनाने से आसानी से जीवन में ऊंचाइयां हासिल कर सकते हैं। यदि आपका भी मन पढ़ाई में नहीं लगता तो इन नियमों को अपनाने से पढ़ाई पर फोकस कर सकते हैं।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें

Vastu Tips For Study

स्टडी रूम में या बच्चों के कमरे में हमेशा भगवान गणेश जी और मां सरस्वती जी की मूर्ति को जरूर लगाना चाहिए। ऐसा करने से बच्चे का मन पढ़ाई में लगने लगता है।

यदि किसी भी कारणवश बच्चे शयनकक्ष में पढ़ाई कर रहा हो तो उसे पढ़ाई करते समय हमेशा उत्तर दिशा या पूर्व दिशा की तरफ ही अपना मुख करके पढ़ना चाहिए।

स्टडी रूम में सदैव पीने का पानी और घड़ी को पूर्व या उत्तर दिशा की ओर ही रखना चाहिए। ऐसा करने से पढ़ाई में किसी भी तरह का भंग नहीं लगता है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार बच्चों को स्टडी रूम में कुछ अच्छी अच्छी सी पेंटिंग्स भी लगानी चाहिए। जैसे कि सूरज का उगना, दौड़ते हुए घोड़े की तस्वीर, पेड़ पौधे आदि। इससे पढ़ाई में मन लगता है।

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: भूलकर भी इन किताबों को न रखें सिर के नीचे वरना लगेगा वास्तु दोष

वास्तु के अनुसार बच्चों की पढ़ाई वाले रूम को हमेशा पूर्व दिशा या उत्तर दिशा की ओर ही होना चाहिए। इस रूम में किताबें हमेशा पूर्व स्थान में रखना चाहिए। ये दिशा शास्त्रों में भी शुभ मानी जाती है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार इन नियमों का पालन करने से आपका मन पढ़ाई में लगेगा साथ ही आप कैरियर पर भी ठीक तरह से फोकस कर पाएंगे। सही दिशा में पढ़ने से जीवन सफल होगा।