Ear Pain: कान में रहती है दर्द की समस्या, तो तुरंत अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, मिलेगा आराम

Trending हेल्थ & ब्यूटी

Ear Pain Remedies: कई बार कान का दर्द ( Ear Pain) इतना ज्यादा बढ़ जाता है कि इसे सहन कर पाना बड़े ही मुश्किल का काम होता है। जिसकी वजह से कई बार कम सुनाई भी देता है। दर्द के कारण कई बार लिक्विड मैटेरियल भी कान से बाहर आने लगता है। Ear pain के साथ साथ ये दर्द सिर में भी पहुंच जाता है। ऐसे में यदि आप भी इस समस्या से ग्रसित हैं तो आज हम आपको इन घरेलू नुस्खों के बारे में बताएंगे।

कान दर्द दूर करने के घरेलू उपाय ( Ear Pain Remedies)
प्याज का रस

कान में दर्द की समस्या से परेशान हैं तो प्याज का रस आपकी मदद कर सकता है। आपको एक चम्मच प्याज के रस के हल्का सा गुनगुना करना है, इसके बाद इसकी 2- 3 बूंदों को कान में डाल लेना है। ऐसा दो बार करने से कान में हो रहे दर्द से आराम मिल जाएगा।

जैतून का तेल

जैतून का तेल कान में हो रहे दर्द को कम करने में असरदार साबित हो सकता है। इसके लिए आपको 3- 4 जैतून के तेल की बूंदों को कान में डाल लेना है। फिर कुछ सेकंड डालने के बाद सिर झुकाकर तेल को बाहर निकाल दें। इससे दर्द आपका दूर हो जाएगा।

लहसुन में तेल गर्म करके

इसके लिए आपको लहसुन की तीन से चार कली लेनी है। इसके बाद हल्का सा गुनगुना करके इसे कान में डाल लेना है। इससे कान में होने वाला दर्द दूर हो जाएगा।

पिपरमेंट

कान में होने वाले दर्द को खत्म करने के लिए पिपरमेंट का यूज आप कर सकते हैं। इसकी पत्तियों को तोड़ लें, फिर इसे रस निकाल के कान में डालें। दर्द से आपको आराम मिल जाएगा