Jyoti Shinde,Editor
सच कहते हैं..अगर आप किसी दूसरे के हक़ के लिए लड़ाई लड़ते हैं तो उसकी नज़र में आपका सम्मान और भी बढ़ जाता है। और जब लड़ाई आशियाने को लेकर हो तब बात कुछ और ही हो जाती है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लोगों के हक़ के लिए लड़ने वाले नेफोवा(Nefowa) अध्यक्ष अभिषेक कुमार के इसी ज़ज्बे की वजह से उन्हें केंद्र सरकार की सलाहकार समिति में शामिल किया गया है। और आज उन्हीं के सम्मान में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।





जाहिर है ये बात ना सिर्फ नेफोवा बल्कि अभिषेक के चाहने वालों के लिए बड़ी ख़बर है। क्योंकि नेफोवो के अध्यक्ष अभिषेक कुमार पिछले 12 सालों से फ्लैट खरीदारों के हक की लड़ाई लड़ रहे हैं। उनके हक़ में आवाज़ उठा रहे हैं। जाहिर है अब फ्लैट खरीदारों को उम्मीद है कि उनकी मांगें जल्द ही सरकार तक पहुंचेगी। जिससे उनके फ्लैट मिलने का रास्ता साफ़ होगा।

सुपरटेक इकोविलेज-1 से सबसे पहले अभिषेक और उनके समर्थक पंचमुखी हनुमान मंदिर पहुंचे..भगवान भोलेनाथ के दर्शन किए। फिर एक मूर्ति पर अभिषेक कुमार का सम्मान किया गया। उसके बाद अभिषेक और उनकी टीम के लोग विधायक पकंज सिंह से मिलने पहुंचे। पकंज सिंह ने भी अभिषेक कुमार का वेलकम किया। साथ ही नोएडा की बेहतरी के लिए साथ मिलकर काम करने का भरोसा दिया।













