Helmet पहनने के बाद भी हो रहा है खूब चालान, जानिए क्या है कारण
New Traffic Rules: अगर आप भी सड़कों पर आप अपनी बाइक या कार लेके निकलते हैं तो जरा सावधान हो जाइए। इन दिनों ट्रैफिक नियमों का न पालन करने वालों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस (Traffic Police) सख्त एक्शन ले रही है। टू-व्हीलर वाहन चलाने वालों के लिए हेलमेट (Helmet) पहनना अनिवार्य है, इससे आपकी सुरक्षा भी सुनिश्चित होती है। नए ट्रैफिक नियम 2025 के तहत हेलमेट (Helmet) पहनने के सही तरीके पर भी खास ध्यान दिया जा रहा है। गलत तरीके से हेलमेट पहनने पर 2,000 रुपये तक का चालान हो सकता है।
ये भी पढ़ेंः Mahakumbh: यूपी के इस शहर से शाही स्नान के लिए फ्री ट्रेन टिकट

सही तरीके से हेलमेट न लगाने पर होगा चालान
नए ट्रैफिक नियमों (New Traffic Rules) के मुताबिक अगर कोई व्यक्ति हेलमेट पहनता है लेकिन उसे सही तरीके से लॉक नहीं करता या उसकी स्ट्रैप नहीं लगाता है, तो 1,000 रुपये का चालान देना पड़ सकता है। यह नियम इसलिए बनाया गया है क्योंकि बिना स्ट्रैप वाले हेलमेट एक्सीडेंट के दौरान कोई सुरक्षा नहीं देते।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
सही हेलमेट की करें पहचान
बहुत से लोग कम दाम के चक्कर में नकली और सस्ते हेलमेट (low quality helmets) ले लेते हैं। लेकिन हमें हमेशा ISI मार्क वाला और ब्रांडेड हेलमेट ही लेना चाहिए।
हेलमेट ऐसा होना चाहिए जो न तो ज्यादा टाइट हो और न ही ढीला।
हेलमेट पहनने के बाद उसकी स्ट्रैप को हमेशा बांधनी चाहिए। टूटी या खराब स्ट्रैप का तुरंत रिपेयर कराएं।
खराब क्वालिटी (Low Quality) के हेलमेट का प्रयोग बिलकुल न करें।
भारतीय बाजार में सस्ते और नकली हेलमेट बहुत ही आसानी से मिल जाते हैं, जो सुरक्षा के लिहाज से बहुत ही खतरनाक है। 300-400 रुपये वाले सस्ते हेलमेट खरीदने से बचें। नकली हेलमेट पर मोटर वाहन अधिनियम (Motor Vehicle Act 194D) के तहत 1,000 रुपये का चालान किया जाएगा।
ये भी पढे़ंःOla-Uber से सस्ती दूसरी कैब..ऐसे करें बुक
हेलमेटसे जुड़े नए जुर्माने जान लीजिए
हेलमेटन पहनने पर 2,000 रुपये का चालान।
सही तरीके से स्ट्रैप न लगाने पर 1,000 रुपये का चालान।
नकली हेलमेट इस्तेमाल करने पर 1,000 रुपये का चालान।
ट्रैफिक पुलिस हुई सख्त
ट्रैफिक नियमों की नई नियमावली लागू होने के बाद से ट्रैफिक पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। जो लोग हेलमेट पहनने में लापरवाही करते हैं, उन्हें तुरंत चालान के जरिए दंडित किया जा रहा है। पुलिस का उद्देश्य सड़क पर बढ़ते एक्सीडेंट और सिर की गंभीर चोटों को कम करना है।
मोटर वाहन अधिनियम में हुआ बदलाव
आपको बता दें कि 1998 के मोटर वाहन अधिनियम में किए गए बदलावों के तहत, हेलमेट पहनने के नियमों को पहले से ज्यादा सख्त कर दिया गया है। इस अधिनियम का इरादा लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करना और सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देना है।
हेलमेट से मिलती है पूरी सुरक्षा
ट्रैफिक नियमों का पालन करना न सिर्फ हमारी जिम्मेदारी है बल्कि यह सड़क पर सभी की सुरक्षा सुनिश्चित करता है। हेलमेट केवल चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि आपकी जिंदगी बचाने के लिए है।
