Arvind Kejriwal

Arvind Kejriwal: केजरीवाल का बड़ा बयान..BJP को वोट दिया तो…!

दिल्ली दिल्ली NCR राजनीति
Spread the love

Arvind Kejriwal ने बीजेपी पर बोला हमला, कही ये बड़ी बात

Arvind Kejriwal: दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election) में राजनीतिक हलचल बढ़ी हुई है। राजनीतिक दल अपने अपने प्रचार अभियान में लगे हुए हैं। दिल्ली की सभी सीटों पर एक ही चरण में 5 फरवरी को मतदान होना है और 8 फरवरी को चुनाव के रिजल्ट जारी किए जाएंगे। इस बीच त्रिलोकपुरी (Trilokpuri) में चुनाव प्रचार करने के आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान दिल्ली के पूर्व सीएम ने जनता से आगामी 5 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव में सोच समझकर वोट देने का आग्रह किया है। उन्होंने बीजेपी (BJP) के चुनाव चिह्न कमल का हवाला देते हुए मतदाताओं को गलत बटन न दबाने की चेतावनी दी और कहा कि अगर बीजेपी सत्ता में आई तो लोगों को वर्तमान में मिल रहीं सभी मुफ्त सुविधाएं बंद कर दी जाएंगी।
ये भी पढ़ेंः Delhi Elections: अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर लगाया बड़ा आरोप, बोले- पंजाबियों का BJP ने किया अपमान

केजरीवाल ने बीजेपी पर साधा निशाना

अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने यह भी दावा किया कि अगर बीजेपी चुनाव जीतती है तो दिल्ली के लोग संकट में पड़ जाएंगे। केजरीवाल ने जनता से अपने बच्चों का भविष्य सुरक्षित करने के लिए आम आदमी पार्टी को चुनने की अपील की। उन्होंने कहा कि अघर आप गलत बटन दबाते हैं तो आपके बच्चों का भविष्य बर्बाद हो जाएगा। जब वे बड़े होंगे तो वे गलत पार्टी को वोट देने के लिए आप पर आरोप लगाएंगे। इसी दौरान अजान की आवाज आने लगी, तब केजरीवाल ने भाषण को बीच में ही रोक दिया। उन्होंने फिर से शुरुआत करते हुए कहा कि आप दिल्ली में चौबीस घंटे सातों दिन बिजली उपलब्ध कराती है, जबकि बीजेपी अपने शासित राज्यों में ऐसी सुविधाएं उपलब्ध कराने में विफल रही है। पांच फरवरी को गलत बटन न दबाएं, वरना जब तक आप घर पहुंचेंगे, बिजली चली जाएगी।

ये भी पढ़ेंः Delhi: CM Mann का बड़ा दावा..बताया दिल्ली में कितनी सीटें जीतेगी AAP

Pic Social Media

बीजेपी पर केजरीवाल ने लगाया बड़ा आरोप

उन्होंने बीजेपी (BJP) के चुनाव घोषणापत्र का हवाला देते हुए यह भी आरोप लगाया कि पार्टी सभी के लिए फ्री शिक्षा की व्यवस्था को खत्म करना चाहती है। केजरीवाल ने आगे कहा कि उनके नेता अनुराग ठाकुर ने घोषणा की है कि अगर बीजेपी सत्ता में आई तो फ्री शिक्षा बंद कर दी जाएगी। क्या आप ऐसा चाहते हैं? अगर आप गलत बटन दबाते हैं तो आपके बच्चों का भविष्य बर्बाद हो जाएगा। उन्हें बचाने के लिए झाड़ू का बटन दबाइए। दिल्ली के पूर्व सीएम केजरीवाल ने यह भी आरोप लगाया कि बीजेपी की मोहल्ला क्लिनिक बंद करने, मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं समाप्त करने और महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा बंद करने की योजना है। उन्होंने आगे कहा कि कमल का बटन मत दबाएं, वरना मुसीबत में पड़ जाएंगे। जहां भी बीजेपी सत्ता में है, वहां स्थिति बहुत खराब है।