HDFC-ICICI

HDFC-ICICI, इन 2 बैंकों का ग्राहकों को बड़ा झटका!

TOP स्टोरी Trending बिजनेस
Spread the love

HDFC-ICICI: देश के दो निजी बैंक एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक ने ग्राहकों को बड़ा झटका दिया है।

HDFC-ICICI: देश के दो प्रमुख निजी बैंक एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) और आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) ने अपने कुछ नियमों में बदलाव की घोषणा की है, जो 1 जुलाई 2025 से लागू होंगे। ये बदलाव क्रेडिट कार्ड उपयोग, थर्ड-पार्टी वॉलेट ट्रांजेक्शन, IMPS ट्रांसफर और ATM शुल्क से संबंधित हैं। इन नए नियमों का असर लाखों ग्राहकों पर पड़ेगा।

Pic Social Media

HDFC बैंक- क्रेडिट कार्ड पर अतिरिक्त शुल्क

एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) ने अपने क्रेडिट कार्ड उपयोगकर्ताओं के लिए निम्नलिखित मामलों में अतिरिक्त शुल्क लागू करने का फैसला किया है।

गेमिंग ऐप्स (जैसे MPL, Dream11): प्रति माह 10,000 रुपये से अधिक खर्च पर 1% अतिरिक्त शुल्क।

थर्ड-पार्टी वॉलेट (Paytm, Mobikwik, Freecharge, Ola Money): 10,000 रुपये से अधिक लोडिंग पर 1% शुल्क।

फ्यूल ट्रांजेक्शन: 15,000 रुपये से अधिक खर्च पर 1% अतिरिक्त चार्ज।

यूटिलिटी बिल पेमेंट (बिजली, पानी, गैस): 50,000 रुपये से अधिक भुगतान पर 1% शुल्क।

ये भी पढ़ेंः Voter Card: EC का बड़ा ऐलान, इतने दिन में बन जाएगा आपका वोटर कार्ड

ICICI बैंक- ATM और IMPS ट्रांजेक्शन में बदलाव

आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) ने ATM और IMPS ट्रांजेक्शन से जुड़े शुल्कों में बदलाव किया है। नए नियम इस प्रकार हैं।

ATM ट्रांजेक्शन

मेट्रो शहरों में हर महीने 3 मुफ्त ट्रांजेक्शन, छोटे शहरों में 5 मुफ्त ट्रांजेक्शन।

इसके बाद, नकदी निकासी पर प्रति ट्रांजेक्शन शुल्क 21 रुपये से बढ़कर 23 रुपये हो गया है।

गैर-वित्तीय ट्रांजेक्शन (जैसे बैलेंस चेक) पर 8.5 रुपये प्रति ट्रांजेक्शन शुल्क।

IMPS ट्रांजेक्शन

1,000 रुपये तक के ट्रांजेक्शन पर 2.5 रुपये प्रति ट्रांजेक्शन।

1,000 से 1 रुपये लाख तक के ट्रांजेक्शन पर 5 रुपये प्रति ट्रांजेक्शन।

1 लाख से 5 लाख रुपये तक के ट्रांजेक्शन पर 15 रुपये प्रति ट्रांजेक्शन।

ये भी पढ़ेंः TCS: TCS में काम करने वाले इंजीनियर्स ये ख़बर ज़रूर पढ़ें

इन बदलावों से ग्राहकों को अपने रोजमर्रा के लेनदेन में अतिरिक्त खर्च वहन करना पड़ सकता है। दोनों बैंकों के ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे अपने खर्च और ट्रांजेक्शन की योजना इन नए नियमों को ध्यान में रखकर बनाएं।