Voter Card

Voter Card: EC का बड़ा ऐलान, इतने दिन में बन जाएगा आपका वोटर कार्ड

TOP स्टोरी Trending बिजनेस
Spread the love

Voter Card: चुनाव आयोग ने वोटर आईडी कार्ड बनवाने की प्रक्रिया को और तेज कर दिया है।

Voter Card: चुनाव आयोग ने वोटर आईडी कार्ड (Voter ID Card) बनवाने की प्रक्रिया को और तेज कर दिया है। अब नया वोटर कार्ड (Voter Card) महज 15 दिनों में आपके घर पहुंच जाएगा। पहले इस प्रक्रिया (Process) में महीनों लग जाते थे, जिससे लोगों (People) को काफी परेशानी होती थी। लेकिन अब डिजिटल सुधारों (Digital Reforms) के साथ यह प्रक्रिया तेज, पारदर्शी और भरोसेमंद हो गई है। जानिए पूरा प्रोसेस…

SMS से मिलेगी हर अपडेट

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार (Gyanesh Kumar) की अगुवाई में लागू नई व्यवस्था के तहत वोटर कार्ड बनने से लेकर डिलीवरी तक हर चरण को रीयल-टाइम में ट्रैक किया जा सकेगा। मतदाताओं को SMS के जरिए हर स्टेप की जानकारी मिलेगी, जैसे कार्ड प्रिंट हो रहा है या डाक से भेजा जा रहा है। इससे प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ेगी और इंतजार की परेशानी खत्म होगी।

ये भी पढ़ेंः UPI: Paytm, गूगल पे-फ़ोन पे का इस्तेमाल करने वालों के लिए अच्छी ख़बर

डिजिटल बदलाव का हिस्सा है ये सुविधा

चुनाव आयोग (Election Commission) ने अपने ECINet प्लेटफॉर्म को भारतीय डाक विभाग के API के साथ जोड़कर एक नया IT मॉड्यूल तैयार किया है। इसके जरिए कार्ड प्रिंट होते ही उसकी ट्रैकिंग शुरू हो जाती है। नई स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) का मकसद मतदाता सेवाओं को तेज और सुरक्षित बनाना है। डेटा की गोपनीयता और जानकारी की सटीकता को भी प्राथमिकता दी गई है।

Pic Social Media

पिछले चार महीनों में कई सुधार

बीते चार महीनों में चुनाव आयोग ने वोटिंग सिस्टम (Voting System) में कई अहम बदलाव किए हैं। तेज EPIC कार्ड डिलीवरी इस सुधार श्रृंखला का हिस्सा है। यह नई व्यवस्था खासकर युवाओं और पहली बार वोट देने वालों के लिए बड़ी राहत लेकर आई है।

चुनाव आयोग का लक्ष्य है कि हर योग्य नागरिक के पास वोटर कार्ड हो और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी बढ़े। यह कदम खास तौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है, जो अब तक वोटर कार्ड बनवाने में देरी कर रहे थे।

ये भी पढ़ेंः Google: इंजीनियर्स और दूसरे कर्मचारियों को गूगल का नया फरमान

घर बैठे ऐसे बनाए नया वोटर आईडी कार्ड

घर बैठे वोटर आईडी कार्ड (Voter ID Card) बनाने के लिए सबसे पहले अपने मोबाइल फोन में वोटर हेल्पलाइन ऐप को डाउनलोड कर लें। इसके बाद ऐप को ओपन कर उसमें वोटर रजिस्ट्रेशन के विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद आपको अपना नाम, पता, मोबाइल नंबर, आधार कार्ड की जानकारी जैसी डिटेल्स को भरना होगा। सारी डिटेल्स भरने के बाद सबमिट पर क्लिक करें। इसके बाद ब्लॉक लेवल ऑफिसर (BLO) आपकी ओर से भरी जानकारी को वैरिफाई करेगा। वैरिफिकेशन पूरा होने के बाद आपका वोटर आईडी कार्ड बनकर 15 दिन के भीतर आपके पते पर आ जाएगा।