Haryana

Haryana: मंत्री अमित शाह ने की CM नायब सैनी की तारीफ, 24 फसलों पर MSP देने वाला हरियाणा बना देश का पहला राज्य

राजनीति हरियाणा
Spread the love

Haryana से एक बार फिर सकारात्मक और ऐतिहासिक पहल की चर्चा पूरे देश में हो रही है।

Haryana News: हरियाणा से एक बार फिर सकारात्मक और ऐतिहासिक पहल की चर्चा पूरे देश में हो रही है। पंचकूला में आयोजित ‘सहकार से समृद्धि’ कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह (Minister Amit Shah) ने सीएम नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh Saini) के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि हरियाणा किसान कल्याण, पारदर्शी शासन और तेज़ निर्णय क्षमता का राष्ट्रीय मॉडल बन चुका है।

24 फसलों पर MSP की खरीद

केंद्रीय मंत्री अमित शाह (Minister Amit Shah) ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वह साहसिक निर्णय लिया है, जिसे लेने का दम बहुत कम सरकारें रखती हैं। चुनावी घोषणा पत्र में 24 फसलों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीदने की घोषणा पर जब उन्होंने स्वयं फोन कर पुष्टि की, तो मुख्यमंत्री सैनी ने पूरे आत्मविश्वास के साथ इसकी ज़िम्मेदारी ली। आज हरियाणा देश का पहला राज्य है, जहां 24 फसलों की MSP पर खरीद सुनिश्चित की जा रही है।

48 घंटे में किसानों को भुगतान

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार ने केवल फसलों की खरीद तक ही सीमित न रहते हुए 48 घंटे के भीतर किसानों के बैंक खातों में भुगतान कर एक नई प्रशासनिक मिसाल कायम की है। इसके साथ ही गन्ना किसानों को देश में सबसे अधिक मूल्य देने का काम भी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सरकार ने किया है।

ये भी पढ़ेंः Haryana सरकार ने घोषित किया शीतकालीन अवकाश, जानिए कब से कब तक रहेंगे स्कूल बंद

जल प्रबंधन और सिंचाई में दूरदर्शी कदम

मंत्री अमित शाह ने हरियाणा सरकार की जल प्रबंधन और सिंचाई योजनाओं की भी विशेष प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि पर ‘ड्रॉप-मोर क्रॉप’ योजना के तहत 85 प्रतिशत सब्सिडी, वंचित क्षेत्रों तक सिंचाई का पानी पहुंचाना और 2088 अमृत सरोवरों का निर्माण मुख्यमंत्री सैनी की दूरदर्शी सोच को दर्शाता है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हरियाणा आकार में छोटा होने के बावजूद कृषि, दुग्ध उत्पादन, खेल और राष्ट्रीय सुरक्षा में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाता रहा है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में यह परंपरा और अधिक मजबूत हुई है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

किसान की खुशी ही सरकार की पहचान

केंद्रीय मंत्री अमित शाह (Minister Amit Shah) ने कहा कि उद्योग, जीएसटी और आयकर में हरियाणा का योगदान महत्वपूर्ण है, लेकिन किसी भी सरकार की असली पहचान उसके खुशहाल किसान से होती है। उन्होंने कहा कि सीएम नायब सिंह सैनी ने हरियाणा के किसान को मुस्कुराने का कारण दिया है और यही उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि है।

ये भी पढ़ेंः Haryana: CM नायब सिंह सैनी ने बैच 93 के जवानों की अटल जनसेवा दौड़ को दिखाई हरी झंडी

‘सहकार से समृद्धि’ के मंत्र पर आगे बढ़ता हरियाणा

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सहकार से समृद्धि’ के मंत्र पर चलते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हरियाणा को देश के अग्रणी राज्यों की कतार में और अधिक मजबूत स्थान दिलाएंगे।