लखनऊ SGPGI के OT में आग..मां-बच्ची की दर्दनाक़ मौत

TOP स्टोरी उत्तरप्रदेश दिल्ली NCR राजनीति

बड़ी ख़बर लखनऊ से आ रही है। जहां SGPGI (संजय गांधी पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस) के पुराने ऑपरेशन थियेटर में वेंटिलेटर फटने से आग लग गई। इस हादसे में दो मरीजों की मौत हो गई। 2 लोग गंभीर रूप से झुलस गए।

घटना के वक्त एक महिला की एन्डो सर्जरी और एक बच्ची की हार्ट सर्जरी हो रही थी। पीजीआई के डॉक्टरों ने बताया कि मरने वाली महिला 26 साल की तैय्यबा है। जबकि बच्ची अभी मात्र 31 दिन की थी। इसलिए उसका नामकरण भी नहीं हो पाया था। उसकी मां का नाम नेहा है।

आग लगने से वहां कई लोग फंस गए। ऑपरेशन थियेटर में भी काफी धुआं भर गया। पुलिस-प्रशासन की टीम ने खिड़की से अंदर फंसे लोगों को निकाला। फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।

khabrimedia, Top news-Latest News- Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News – Top news-Latest Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi