हरियाणा के CM नायब सैनी का कांग्रेस पर हमला..कहा टुकड़े-टुकड़े गैंग को समर्थन देती है पार्टी

चुनाव 2024 राजनीति राजस्थान हरियाणा

Lok Shaba Election: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh Saini) ने एक बार फिर से लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस पर जुबानी हमला बोला है। आफको बता दें कि सीएम सैनी राजस्थान बीजेपी प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार करने राजस्थान (Rajasthan) के चोमू, आमेर और झुंझनू में चुनावी सभाएं की। इन सभाओं में सीएम ने मोदी सरकार की 10 साल की उपलब्धियां गिनाई और कांग्रेस, राहुल गांधी समेत विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश ने कांग्रेस को 55 साल भुगता है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें

ये भी पढ़ेंः हरियाणा के CM नायब सैनी का विपक्ष पर प्रहार..बोले PM ने दुनिया में भारत का सिर ऊंचा किया

Pic Social Media

न्याय की बात करने वाली कांग्रेस (Congress) ने देश के गरीबों, महिलाओं और युवाओं के साथ खूब अन्याय किया। कांग्रेस का लक्ष्य डरा कर वोट लेना और समस्याओं को समस्या बनाकर रखना है। लेकिन वहीं पीएम मोदी का लक्ष्य देश को सुरक्षित और विकसित करना है। बीजेपी प्रत्याशी अविनाश गहलोत, राव राजेंद्र सिंह और शुभकरण चौधरी के समर्थन में सभाओं को संबोधित किया।

पीएम मोदी के लिए राष्ट प्रथम

सीएम नायब सैनी (CM Nayab Singh Saini) ने सभा को संबोधित करने के दौरान कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी राष्ट्र प्रथम को आगे रखते हुए भारत के सम्मान को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। लेकिन वहीं कांग्रेस और विपक्षी दलों की पहली प्राथमिकता परिवार है। यही वजह है कि पीएम मोदी ने अपने 10 साल के शासनकाल में सबका साथ सबका विश्वास की भावना से काम किया और देश को आगे बढ़ाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मजबूत नेतृत्व का कमाल है कि दूसरे देश के राष्ट्राध्यक्ष मोदी से ऑटो ग्राफ लेते हैं।

सीएम ने आगे कहा कि राजस्थान वीरों की भूमि है और यहां के लोग समझ सकते हैं कि कांग्रेस के समय कैसे हमारे जवानों के सिर कलम किए जाते थे और तब की सरकार शांत रहती थी। बार्डर पर हमारे सैनिकों पर पत्थरबाजी होती थी और कांग्रेस सरकार कुछ नहीं करती थी।

ये भी पढ़ेंः INDI मतलब परिवार बचाने का बेमेल गठबंधन: CM धामी

धारा 370 को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना

सीएम ने आगे कहा कि साल 2014 में नरेंद्र मोदी देश के प्रधान सेवक बने। मोदी सरकार ने देश को आतंरिक और बाह्य रूप से मजबूत करने का काम किया। सीएम सैनी ने कहा कि मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में सर्जिकल स्ट्राइक कर दुश्मनों का मुंह तोड़ जवाब दिया गया और अब पत्थरबाज भी गायब हो गए हैं। मोदी सरकार ने जम्मू कश्मीर से धारा-370 को हटाया जिसकी सबसे ज्यादा पीड़ा कांग्रेस को हुई। इतना ही नहीं कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ने तो अपने मैनीफेस्टों पर धारा 370 पर विचार करने की बात कही है। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि क्या राहुल गांधी पर देश के लोग विश्वास कर सकते हैं कि राहुल देश को मजबूत बना सकते हैं? यह वही राहुल गांधी है जो जेएनयू में भारत का टुकड़ा-टुकड़ा करने वाली गैंग का समर्थन करते हैं।

झूठे वादे करती है कांग्रेस

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने आगे कहा कि कांग्रेस के लोग झूठ की सहायता लेते हैं। राहुल गांधी ने पिछले चुनावों में अलवर में किसानों को यह कहकर छला था कि कांग्रेस की सरकार आई तो किसानों का कर्ज माफ कर दिया जाएगा। राहुल गांधी की बातों में आकर लोगों ने वोट दी और कांग्रेस की सरकार बनाई, लेकिन कांग्रेस ने कर्जा माफ नहीं किया।