Haryana

Haryana: हरियाणा के लोगों को CM सैनी का तोहफा, सड़क हादसे में घायल व्यक्ति का होगा फ्री इलाज

हरियाणा
Spread the love

Haryana: सड़क हादसों को कम करने के लिए CM नायब सिंह सैनी कर रहें हैं लगातार प्रयास

Haryana News: हरियाणा के लोगों के लिए बड़ी और अच्छी खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh Saini) ने बड़ा ऐलान कर दिया है। हरियाणा (Haryana) में सड़क हादसे में घायल होने वाले लोगों के लिए सीएम सैनी ने बड़ा फैसला लिया है। सैनी सरकार (Saini Sarkar) का कहना है कि हादसों में घायलों का अब डेढ़ लाख रुपये तक का फ्री इलाज होगा। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (Ministry of Road Transport and Highways) द्वारा दिशा-निर्देशों जारी किए गए थे। जिसके बाद पुलिस महानिदेशक हरदीप दून ने प्रदेश के सभी जिलों को लेटर जारी कर दिया है। लेटर में हरियाणा सरकार के इस फैसले का सख्ती से पालन करने के लिए कहा गया है।
ये भी पढ़ेंः Haryana: हरियाणा के खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी, CM सैनी ने कर दिया बड़ा ऐलान

Pic Social Media

हरियाणा की नायब सैनी सरकार (Naib Saini Government) के फैसले के अनुसार अगर कोई व्यक्ति सड़क हादसे में घायल होता है तो वह 7 दिनों तक ही डेढ़ लाख रुपये तक का फ्री में इलाज (Free Treatment) करवा सकेगा। पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर के अनुसार लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सड़क हादसों में कमी लाना जरूरी है। इसके लिए एक बेहतर और प्रभावी कार्य योजना बनाकर उसपर काम करने की आश्यकता है। इस बात को ध्यान में रखते हुए, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने निर्णय लिया है कि सड़क हादसे में घायल व्यक्ति का फ्री में इलाज किया जाएगा।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

जानिए कैसे मिलेगा फ्री इलाज

पायलेट प्रौजेक्ट नेशनल हैल्थ अथोरिटी के तहत सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल ले जाया जाता है। अस्पताल प्रबंधन द्वरा घायल व्यक्ति की निजी जानकारी का रिकॉर्ड रखेगा। इसके बाद रिकॉर्ड को संबंधित पुलिस थाने में भेजा जाता है। पुलिस को मात्र 6 घंटे के अन्दर पता लगाना होता है कि व्यक्ति घायल हुआ है या नहीं। अगर जांच के दौरान पता लग जाता है कि व्यक्ति घायल है, तो उसे कैशलैस ईलाज यानी फ्री इलाज की सुविधा दी जाती है।

ये भी पढे़ंः Kurukshetra: पवित्र दीयों की रोशनी से जगमग हो उठा कुरुक्षेत्र..सीएम सैनी ने किया दीपदान

सड़क हादसों को कम करने के लिए हो रहे हैं सभी काम

पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने बताया कि सड़क हादसों में कमी लाने के लिए हरियाणा पुलिस द्वारा अब तक 2166 जागरूकता अभियान चलाए जा चुके हैं। वाहनों में गड़बड़ी सामने आने पर चालान भी हो रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि हरियाणा में ऐसी जगहों को भी चिन्हित किया गया है, जहां की सड़के खराब हालत में हैं। इसे लेकर इंजीनियरिंग विभागों के साथ तालमेल स्थापित करके इसे जल्द से जल्द ठीक करवाया जा रहा है। शत्रुजीत कपूर ने लोगों से अपील की है कि गाड़ी चलाते समय फोन का इस्तेमाल न करें। उन्होंने कहा कि तय गति के मुताबिक वाहनों को चलाया जाना चाहिए।