Hair Loss

Hair Loss: सिर्फ 20 दिनों में उगेंगे सिर के बाल, साइंटिस्ट ने किया सीरम बनाने का दावा

TOP स्टोरी Trending हेल्थ & ब्यूटी
Spread the love

Hair Loss: साइंस की दुनिया में एक बार फिर कमाल हुआ है।

Hair Loss: साइंस की दुनिया में एक बार फिर कमाल हुआ है। साइंटिस्ट (Scientist) ने गंजी खोपड़ी पर बाल (Hair) उगाने वाला एक खास सीरम (Serum) बनाया है, जिसका दावा है कि यह मात्र 20 दिनों में असर दिखाएगा। पढ़िए पूरी खबर…

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः क्या हाथ पर नंबर लिखने से आप अमीर बन सकते हैं?

आपको बता दें कि नेशनल ताइवान यूनिवर्सिटी (National Taiwan University) के वैज्ञानिकों ने ऐसा सीरम तैयार किया है जो गंजे सिर पर दोबारा बाल उगा सकता है। रिसर्च के अनुसार, इस सीरम के इस्तेमाल से चूहों के सिर पर बालों की संख्या में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई। यह सीरम सिर की त्वचा में मौजूद वसा कोशिकाओं को सक्रिय करता है, जिससे बालों के रोम (हेयर फॉलिकल्स) फिर से जीवित हो जाते हैं।

फैटी एसिड से बना है खास सीरम

आपको बता दें कि इस सीरम में प्राकृतिक रूप से मिलने वाले फैटी एसिड शामिल हैं, जो त्वचा में जलन पैदा नहीं करते। प्रोफेसर सुंग-जान लिन ने कहा कि यह प्रोडक्ट जल्द ही बिना डॉक्टर के पर्चे के भी उपलब्ध हो सकता है। उन्होंने खुद इसे अपने जांघों पर इस्तेमाल किया और बालों में वृद्धि देखी।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

हाइपरट्रिचोसिस प्रक्रिया पर आधारित

सीरम की सबसे दिलचस्प बात यह है कि यह हाइपरट्रिचोसिस नामक प्रक्रिया पर आधारित है। प्रोफेसर लिन और उनकी टीम ने अध्ययन किया कि त्वचा पर हल्की जलन या चोट लगने से बालों का अत्यधिक विकास होता है। उन्होंने इसी प्रक्रिया को सीरम बनाने में इस्तेमाल किया। हालांकि इंसानों में शरीर पर बालों का घना आवरण कम हो गया है, वैज्ञानिकों के अनुसार हमारे शरीर में अभी भी बालों को पुनर्जीवित करने की क्षमता मौजूद है।

चूहों पर परीक्षण सफल

टीम ने बिना बालों वाले नर और मादा चूहों की पीठ पर सोडियम डोडेसिल सल्फेट (SDS) नामक उत्तेजक पदार्थ लगाकर एक्ज़िमा पैदा की। लगभग 10-11 दिन बाद नई बालों की वृद्धि देखी गई, जबकि जिस हिस्से पर उत्तेजक पदार्थ का इस्तेमाल नहीं हुआ, वहां बालों का विकास नहीं हुआ।

ये भी पढ़ेंः Google Map: गूगल मैप नहीं अब देसी नाविक बताएगा सही रास्ता, डेटा भी सुरक्षित रहेगा

सीरम का पेटेंट और भविष्य की योजना

प्रोफेसर लिन ने कहा कि सीरम में ओलिक एसिड और पामिटोलेइक एसिड शामिल हैं, जो वसा ऊतकों और कई वनस्पति तेलों में प्राकृतिक रूप से पाए जाते हैं। इसलिए यह सुरक्षित माना जाता है। टीम ने इस सीरम का पेटेंट करा लिया है और अब इसका उद्देश्य इंसानों की खोपड़ी पर अलग-अलग खुराकों का परीक्षण करना है, जिससे इसे बाजार में लाया जा सके।