Google Map

Google Map: गूगल मैप नहीं अब देसी नाविक बताएगा सही रास्ता, डेटा भी सुरक्षित रहेगा

TOP स्टोरी Trending बिजनेस
Spread the love

Google Map: भारत जल्द ही अपना खुद का नेविगेशन सिस्टम ‘नाविक’ लेकर आ रहा है।

Google Map: भारत जल्द ही अपना खुद का नेविगेशन सिस्टम ‘नाविक (Navic)’ लेकर आ रहा है। सरकार की योजना है कि आने वाले समय में हर मोबाइल फोन (Mobile Phone) में यह देसी नेविगेशन ऐप (Navigation App) इनबिल्ट रूप में मौजूद हो। इससे लोगों को रास्ता बताने के लिए अब केवल गूगल मैप (Google Maps) पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। पढ़िए पूरी खबर…

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः क्या ज्योतिष गरीब को अमीर बना सकता है?

हर मोबाइल में इनबिल्ट होगा देसी नाविक ऐप

आपको बता दें कि सरकार इस बात पर मंथन कर रही है कि सभी मोबाइल कंपनियों के लिए ‘नाविक’ ऐप (Navic App) को इनबिल्ट फीचर के रूप में अनिवार्य किया जाए। फिलहाल यह तय नहीं हुआ है कि गूगल मैप को पूरी तरह हटाया जाएगा या फिर नाविक को उसके विकल्प के रूप में जोड़ा जाएगा। इस कदम का उद्देश्य भारतीय यूजर्स को अपने देश में निर्मित तकनीक से जोड़ना और डेटा सुरक्षा को मजबूत करना है।

भारतीय डेटा देश में ही रहेगा सुरक्षित

एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी के अनुसार, सरकार चाहती है कि भारतीय डेटा देश से बाहर न जाए। वर्तमान में गूगल समेत कई विदेशी ऐप्स के सर्वर भारत के बाहर हैं, जिससे भारतीय डेटा का उपयोग वे अपने तरीके से करते हैं। यह स्थिति राष्ट्रीय सुरक्षा और तकनीकी नियंत्रण के लिए चुनौती बन सकती है। इसी कारण सरकार अब ऐसे कदम उठा रही है जिससे डेटा पूरी तरह भारत में सुरक्षित रहे।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

‘मेक इन इंडिया’ की दिशा में बड़ा कदम

सरकार केवल नेविगेशन सिस्टम (Navigation System) ही नहीं, बल्कि अन्य तकनीकी क्षेत्रों में भी आत्मनिर्भरता बढ़ाने पर जोर दे रही है। जल्द ही सीसीटीवी कैमरों में लगने वाले सभी चिप्स भारतीय निर्मित होंगे। साथ ही हर सरकारी डेटा का सुरक्षा ऑडिट भी किया जा रहा है। कई मंत्रालयों ने अपने ईमेल और डॉक्यूमेंट शेयरिंग सिस्टम को विदेशी कंपनियों से हटाकर भारतीय कंपनी जोहो (Zoho) के प्लेटफॉर्म पर ट्रांसफर कर दिया है।

‘नाविक’ ऐप के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी

‘नाविक’ ऐप (Navic App) को लेकर टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और सरकार इसे जल्द ही मोबाइल कंपनियों के लिए अनिवार्य करने की तैयारी में है। इसके अलावा, रेलवे नेविगेशन सिस्टम के लिए भी भारतीय कंपनी मैपल के साथ समझौता होने की संभावना है। इससे रेलवे और अन्य सार्वजनिक सेवा क्षेत्रों में भी भारतीय तकनीक का उपयोग बढ़ेगा।

एक्सपर्ट ने बताया डेटा सुरक्षा के लिए अहम कदम

तकनीकी एक्सपर्ट्स का कहना है कि ‘नाविक’ ऐप (Navic App) का आगमन डिजिटल आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे न केवल डेटा सुरक्षा मजबूत होगी, बल्कि भारतीय तकनीकी कंपनियों को भी प्रोत्साहन मिलेगा। सरकार का लक्ष्य है कि भारत अपने डिजिटल इकोसिस्टम में विदेशी निर्भरता को कम करे।

ये भी पढ़ेंः Taxi: कैब से सफ़र करने वालों के लिए खुशखबरी, OLA-UBER से बहुत कम होगा देसी टैक्सी का किराया

यूजर्स को मिलेगा नया अनुभव

सरकार के इस निर्णय से मोबाइल यूजर्स को शुरुआती बदलाव के लिए तैयार रहना होगा। उम्मीद है कि आने वाले महीनों में यह नया नेविगेशन सिस्टम सभी मोबाइल फोनों में सामान्य रूप से उपलब्ध होगा। इससे यूजर्स को देश में सुरक्षित, भरोसेमंद और स्वदेशी नेविगेशन सेवा प्राप्त होगी।