संसद में आपकी आवाज बनेंगे गुरमीत सिंह..इन्हें वोट जरूर कीजिए: CM मान

चुनाव 2024 पंजाब राजनीति

Punjab News: पंजाब के सीएम मान बोले संसद में आपकी आवाज बनेंगे गुरमीत सिंह..इन्हें वोट (Vote) जरूर कीजिए। पंजाब के सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि मैं लोकसभा क्षेत्र बठिंडा (Bathinda) के लोगों से मिलने आया हूं। इस बार बठिंडावासियों, ईमानदार व्यक्ति गुरमीत सिंह (Gurmeet Singh) खुड़िया को जिताओ। जब ये संसद में जाएंगे तो आपके पक्ष में बोलेंगे क्योंकि इन्हें पता है कि गुलाबी सुंडी, सफेद मक्खी या नकली स्प्रे से फसलों को कितना नुकसान होता है। पढ़िए पूरी खबर…
ये भी पढ़ेः Punjab में APP की सुनामी..सारे विपक्षी दल उड़ जाएंगे: CM मान

ख़बरीमीडिया के Youtube चैनल को फौलो करें।

सीएम मान ने कहा कि लोकसभा (Lok Sabha) क्षेत्र बठिंडा से पार्टी प्रत्याशी गुरमीत सिंह (Gurmeet Singh) ने खुडियां के पक्ष में सरदूलगढ़ के झुनीर में जनसभा कार्यक्रम में हिस्सा लिया। चारों ओर तालियां बजाते लोगों का हुजूम देखकर बहुत खुशी हुई। सरदूलगढ़ की क्रांतिकारी जनता ने विश्वास दिलाया कि इस बार वे लोकसभा सीट बड़े अंतर से जीतेंगे और पार्टी की झोली में डाल देंगे।

ये भी पढ़ेः 3 साल में पंजाब को सोने की चिड़िया बनाकर दिखाउंगा: CM मान

सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने कहा कि सम्मान और प्यार के लिए आप सभी का धन्यवाद। इन्कलाब जिंदाबाद…। पंजाब के 3-4 ऐसे नेता, जिन्हें घर से निकलते वक्त अपने ड्राइवर से पूछना पड़ता था कि आज किस पार्टी में बोलना है। 6 पार्टियां खुद बदल गईं, आज वे हम पर उंगली उठा रहे हैं।