Punjab में APP की सुनामी..सारे विपक्षी दल उड़ जाएंगे: CM मान

चुनाव 2024 पंजाब राजनीति

Punjab News: पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान ने कुशल नेतृत्व में पंजाब तेजी से आगे बढ़ रहा है। सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Singh Mann) ने आम आदमी पार्टी को भी मजबूत करने का काम किया है। भगवंत मान सरकार (Bhagwant Mann Sarkar) की नीतियों को देख दूसरी पार्टी के नेता प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) में शामिल हो रहे हैं। सीएम भगवंत मान ने इस बार अकाली दल (Akali Dal) में बड़ी सेंध लगाने में कामयाबी पाई है। शिरोमणि अकाली दल बादल के अमृतसर दक्षिण से हलका प्रभारी तलबीर गिल अपने साथियों सहित आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं।

ख़बरीमीडिया के Youtube चैनल को फौलो करें।

ये भी पढ़ेंः CM मान की दूरदर्शिता की वजह से पंजाब में विदेशों जैसी सड़क सुरक्षा फोर्स: पप्पी

Pic Social Media

सीएम मान ने किया स्वागत

तलबीर गिल (Talbir Gill) और उनके साथियों को सीएम भगवंत सिंह मान ने आम आदमी पार्टी में स्वागत किया। अमृतसर और आसपास की जनता में उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है। कुछ दिन पहले ही कांग्रेस नेता दलवीर गोल्डी आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे। सीएम मान ने उनका पार्टी में स्वागत किया।

पंजाब की सभी सीटों पर आप जीतेगी चुनाव

पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान की नीतियों से प्रभावित होकर दलवीर गोल्डी ने आम आदमी पार्टी का दामन थामा है। लोकसभा चुनाव से पहले आप काफी मजबूत हो गई है। आम आदमी पार्टी ने पहले ही दावा कर चुकी है कि वो पंजाब की 13 की 13 सीटों पर जीत दर्ज करने जा रही है।

ये भी पढ़ेः Punjab: विरोधियों को CM मान का जवाब..रवनीत से दोस्ती पर कह दी बड़ी बात

हम लोगों का पूरा ख्याल रखेंगे-सीएम मान

सीएम मान का कहना है कि पंजाब के लोगों को कुछ करना ही नहीं है। उन्हें बस झाडू वाला बटन दबाना है। इसके बाद आगे की सारी जिम्मेदारी मेरी है। हम लोगों का पूरा ख्याल रखेंगे। हम उन्हें सारी सुविधाएं देंगे।