3 साल में पंजाब को सोने की चिड़िया बनाकर दिखाउंगा: CM मान

चुनाव 2024 पंजाब राजनीति

Punjab News: देशभर में लोकसभा चुनाव को लेकर जोरों शोरों पर प्रचार चल रहा है। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए दो चरण की वोटिंग हो गई है। अब तीसरी चरण की तैयारियां जारी है। पंजाब में भी लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) की धूम है। पंजाब में आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) जोर-शोर से प्रचार अभियान में लगी हुई है। सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने पटियाला से आम आदमी पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार डॉ. बलबीर सिंह (Dr. Balbir Singh) के लिए रोड शो किया। इस दौरान भारी संख्या में पंजाब की जनता मौजूद रही।

ख़बरीमीडिया के Youtube चैनल को फौलो करें।

ये भी पढे़ंः Punjab बनेगा हीरो..इस बार 13-0..CM भगवंत मान

Pic Social media

सीएम मान ने इस दौरान कहा कि पटिलाया (Patiala) में आम आदमी पार्टी के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। साफ तौर पर पटियाला में आप की सुनामी का इशारा कर रही है। इस सुनामी में विपक्ष गायब हो गया है। हम सभी 13 सीटों पर चुनाव जीतने जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि आप लोगों को कुछ करने की आवश्यकता नहीं है। बस चुनाव के समय झाड़ू का बटन दबाना होगा। वो बटन आपकी किस्मत बदल देगा। इस बार पंजाब हीरो बनेगा। सीएम ने कहा कि मैं आपके अधिकारों के लिए अकेले लड़ रहा हूं। अब मुझे आपकी सहायता चाहिए। मुझे 13 हाथ और जीभ दे दो। 3 साल में मैं पंजाब को सोने की चिड़िया बनाकर दिखाऊंगा।

ये भी पढ़ेंः Punjab बनेगा हीरो..इस बार 13-0..CM भगवंत मान

सीएम ने आगे कहा कि 70 साल में पहली बार जनता को अपनी सरकार मिली है। पहली बार हुआ है कि युवा किसी सीएम को बाईजी कहकर बुलाया जाता है। वरना पहले तो महाराजा, बड़े साहब, काकाजी हुआ करते थे। पर मैं तो आपका अपना हूं। हम तहे दिल से उन लोगों का शुक्रिया अदा करते हैं जो पटियाला का दिल माने जाने वाले त्रिपड़ी में रोड शो में बड़ी संख्या में आए।