Gujarat

Gujarat: भूपेंद्र पटेल सरकार में कौन-कौन बना मंत्री, क्रिकेटर जडेजा की पत्नी को भी मौका, देखिए लिस्ट

TOP स्टोरी Trending गुजरात राजनीति
Spread the love

Gujarat: गुजरात में विधानसभा चुनावों से पहले बीजेपी ने राज्य के मंत्रिमंडल में बड़ा बदलाव किया है।

Gujarat: गुजरात में विधानसभा चुनावों से पहले बीजेपी (BJP) ने राज्य के मंत्रिमंडल (Cabinet) में बड़ा बदलाव किया है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल (Chief Minister Bhupendra Patel) की अगुवाई में अब मंत्रियों की संख्या बढ़ाकर 25 कर दी गई है। पहले यह संख्या 16 थी। पुराने मंत्रियों में से सिर्फ छह को दोबारा मौका दिया गया है, जबकि बाकी नए चेहरे हैं।

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः क्या ज्योतिष से मौत को टाला जा सकता है?

19 नए मंत्री शामिल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गांधीनगर के महात्मा मंदिर में शुक्रवार को हुए शपथ ग्रहण समारोह में बीजेपी ने 10 पुराने मंत्रियों की छुट्टी करते हुए 19 नए चेहरों को मंत्रिमंडल में जगह दी। इस फेरबदल में महिलाओं की हिस्सेदारी भी बढ़ाई गई है। टीम इंडिया के क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की पत्नी रीवाबा जडेजा को पहली बार मंत्री बनाया गया है। इसके साथ ही पूर्व मंत्री मनीषा वकील को भी दोबारा मौका मिला है।

रिवाबा जडेजा- तीन साल में बनीं मंत्री

टीम इंडिया के क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा (Rivaba Jadeja) को भी पहली बार मंत्री बनाया गया है। रिवाबा वर्तमान में जामनगर उत्तर विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक हैं और यह उनका कैबिनेट में पहला कार्यकाल होगा। राजनीति में प्रवेश के महज तीन साल के भीतर उन्हें यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है, जो बीजेपी की युवा नेतृत्व को बढ़ावा देने वाली रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।

राजनीतिक सफर की शुरुआत

रिवाबा जडेजा (Rivaba Jadeja) का जन्म 5 सितंबर 1990 को हुआ था। उन्होंने राजकोट स्थित आत्मीय इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिग्री प्राप्त की। 17 अप्रैल 2016 को उनकी शादी रविंद्र जडेजा से पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ एक निजी समारोह में हुई थी, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं।

करणी सेना से लेकर विधानसभा तक का सफर

रिवाबा ने 2019 में औपचारिक रूप से बीजेपी जॉइन की। इससे पहले वे करणी सेना की महिला शाखा की प्रमुख रह चुकी थीं और राजपूत समुदाय में सक्रिय भूमिका निभाती रही हैं। उनका संबंध कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरि सिंह सोलंकी के परिवार से भी है। 2022 के गुजरात विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने उन्हें जामनगर उत्तर सीट से उम्मीदवार बनाया, जहां उन्होंने पूर्व विधायक धर्मेंद्रसिंह जडेजा की जगह ली और जीत हासिल की।

कांग्रेस से आए अर्जुन मोढवाडिया और पूर्व आईपीएस को भी जगह

इस मंत्रिमंडल में कांग्रेस से बीजेपी में आए कद्दावर नेता अर्जुन मोढवाडिया को भी मंत्री बनाया गया है। वहीं, पूर्व आईपीएस अधिकारी पी.सी. बरंडा और मोरबी के विधायक कांतिभाई अमृतिया को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई गई।

देखिए नई मंत्रिपरिषद की पूरी लिस्ट

  • त्रिकम छंगा
  • स्वरूपजी ठाकोर
  • प्रवीण कुमार माली
  • ऋषिकेश पटेल
  • पी.सी. बरंडा
  • दर्शन एम. वाघेला
  • कांतिलाल अमृतिया
  • कुंवरजीभाई बावलिया
  • रीवाबा जाडेजा
  • अर्जुन मोढवाडिया
  • डॉ. प्रधुम्न वाजा
  • कौशिक वेकारिया
  • परषोत्तम सोलंकी
  • जीतू वाघाणी
  • रमणभाई सोलंकी
  • कमलेशभाई पटेल
  • संजय सिंह महीडा
  • रमेश कटारा
  • मनीषा वकील
  • ईश्वर सिंह पटेल
  • प्रफुल्ल पानशेरिया
  • हर्ष संघवी
  • जयरामभाई गामित
  • कनुभाई देसाई
  • नरेश पटेल

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

बड़े नामों को नहीं मिली जगह

भूपेंद्र पटेल के इस नए मंत्रिमंडल में कई चर्चित नाम बाहर रह गए हैं। हार्दिक पटेल, अल्पेश ठाकोर, और जयेश रादडिया जैसे नेताओं को मंत्रिपद नहीं मिला। वहीं, मौजूदा विधानसभा अध्यक्ष शंकर चौधरी के मंत्री बनने की चर्चा थी, लेकिन उन्हें मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया गया। अब यह तय है कि वे स्पीकर पद पर ही बने रहेंगे।

लेकिन, जीतू वाघाणी को फिर से मंत्री बनाया गया है। वे पहले गुजरात बीजेपी अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वहीं, अल्पेश ठाकरे की जगह उपचुनाव में जीतने वाले स्वरूपजी ठाकोर को मंत्री पद दिया गया है।

गुजरात में पहले भी हुए बड़े राजनीतिक बदलाव

गुजरात में पिछले कुछ वर्षों में अचानक बड़े राजनीतिक फेरबदल देखने को मिले हैं। साल 2016 में आनंदीबेन पटेल ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। इसकी वजह पाटीदार आरक्षण आंदोलन को बताया गया था। इसके बाद 2021 में बीजेपी ने विजय रूपाणी की पूरी सरकार को हटाकर नया मंत्रिमंडल गठित किया था।

ये भी पढ़ेंः IndiGo: इंडिगो का बंपर ऑफर, सिर्फ 2390 रुपये में लीजिए हवाई सफ़र का मजा

रूपाणी सरकार के कई मंत्री उम्रदराज और निष्क्रिय माने जा रहे थे, जबकि कुछ पर भ्रष्टाचार के आरोप भी लगे थे। ऐसे में पार्टी नेतृत्व ने पूरी सरकार को हटाकर एक नई टीम के साथ आगे बढ़ने का निर्णय लिया था। अब एक बार फिर 2025 के चुनाव से पहले बीजेपी ने इसी दिशा में बड़ा कदम उठाया है।