जनता का मिल रहा है प्यार..देश में एक बार फिर से मोदी सरकार: डॉ. महेश शर्मा

ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली NCR नोएडा राजनीति

Noida: गौतमबुद्ध नगर के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉक्टर महेश शर्मा (Dr. Mahesh Sharma) लगातार क्षेत्र का दौरा कर विकास कार्यों का जायजा ले रहे हैं। साथ ही समस्याओं का समाधान भी निकालने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।
यही वजह है कि सांसद डॉक्टर महेश शर्मा का सांसद आपको द्वार और गांव चलो अभियान भी चला रहे हैं, इस अभियान के तहत हर दिन डॉक्टर महेश शर्मा गौतमबुद्ध नगर (Gautam Buddha Nagar) के गांवों में जाते हैं वहां लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्या को सुन रहे हैं। अपने सांसद को का यह अंदाज गौतमबुद्ध नगर (Gautam Buddha Nagar) के लोगों को खूब भा रहा है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें

ये भी पढे़ंः डॉक्टर महेश शर्मा का गांव चलो अभियान..समस्या का निकाल रहे फौरन समाधान

गौतमबुद्ध नगर (Gautam Buddha Nagar) के सांसद डॉक्टर महेश शर्मा लोकसभा क्षेत्र गौतमबुद्धनगर की गुलशन बोटनिया हाउसिंग सोसाइटी पहुंचे और वहां के लोगों से संवाद किया। डॉ. शर्मा ने बीजेपी सरकार में हो रहे चहुमुखी विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी। इस दौरान सांसद डॉक्टर शर्मा ने कहा कि जनता का मोदी जी के प्रति अटूट विश्वास से यह निश्चित हो गया कि इस बार फिर से पूर्ण बहुमत से मोदी जी के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार बनने जा रही है।

ये भी पढ़ेंः अबकी बार 400 पार..देश में फिर से मोदी सरकार: डॉ. महेश शर्मा

जनसंपर्क अभियान के बढ़ते क्रम में सांसद डॉक्टर महेश शर्मा नोएडा के सेक्टर-50 में आयोजित होली मिलन समारोह में सम्मिलित हुए और वहां उपस्थित लोगों को रंगोत्सव के पावन पर्व की हार्दिक बधाइयां दी, इस कार्यक्रम के बाद सेक्टर-51 में आयोजित खाटू श्याम भजन संध्या में सम्मिलित होकर बाबा खाटू श्याम के कर्णप्रिय भजनों को सुना।

इसी क्रम में सासंद डॉक्टर शर्मा नोएडा के सेक्टर-15A में आयोजित होली मिलन समारोह में शामिल हो कर वहां उपस्थित प्रिय क्षेत्रवासियों को हर्ष एवं उल्लास के पावन पर्व की शुभकामनाएं दिए और सेक्टर-33 में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित होली मिलन कार्यक्रम व कवि सम्मेलन में सम्मिलित हुए।