Delhi-NCR के लिए अच्छी ख़बर..इस स्टेशन पर एक साथ दिखेगी मेट्रो-नमो भारत

ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली दिल्ली NCR नोएडा

Delhi-NCR News: दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए खुश कर देने वाली खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि मेट्रो और नमो भारत ट्रेन (Namo Bharat) एक ही स्टेशन पर दिखेंगीं। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए न्यू अशोक नगर (New Ashok Nagar) में नमो भारत आरआरटीएस (Namo Bharat RRTS) और दिल्ली मेट्रो ट्रेनों को एक-दूसरे को क्रिसक्रॉस (आमने-सामने) देखा जा सकेगा। हालांकि यह 2025 की शुरुआत तक संभव हो पाएगा। दोनों ट्रेनें गाजियाबाद (Ghaziabad) में भी एक-दूसरे को क्रॉस करेंगी। नमो भारत और दिल्ली मेट्रो ट्रेनें आनंद विहार और सराय काले खां (Sarai Kale Khan) पर भी चलती हैं, लेकिन लोग यहां ट्रेनों को एक-दूसरे से क्रिसक्रस करते हुए नहीं देख पाएंगे। इसका कारण है कि आनंद विहार (Anand Vihar) में आरआरटीएस स्टेशन अंडरग्राउंड है तो वहीं मेट्रो स्टेशन ऊंचा है। तो सराय काले खां में इसका ठीक उलटा है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें

ये भी पढ़ेंः Noida: ज़ेवर एयरपोर्ट के पास जमीन लेने वाले पहले ये ख़बर पढ़ लीजिए

Pic Social Media

82 किलोमीटर लंबे दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर के जून 2025 से शुरू होने की संभावना है। लेकिन दिल्ली सेगमेंट में ट्रायल 2025 की शुरुआत से शुरू हो सकते हैं। दिल्ली में 14 किलोमीटर लंबे स्ट्रेच में चार स्टेशन- आनंद विहार, सराय काले खां, न्यू अशोक नगर और जंगपुरा आते हैं। दिल्ली सेगमेंट में, बेहतरीन कनेक्टिविटी के लिए आनंद विहार, सराय काले खां और न्यू अशोक नगर में आरआरटीएस स्टेशनों का निर्माण मेट्रो स्टेशनों के पास हो रहा है।

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम, आरआरटीएस प्रोजेक्ट के एग्जीक्यूटर के एक अधिकारी ने जानकारी दी कि मौजूदा इंफ्रास्ट्रक्चर के पास नए बुनियादी ढांचे का निर्माण करना एक चुनौतीपूर्ण काम था। ऐसा सिर्फ इसलिए हो सका क्योंकि दोनों ट्रेन कंपनियां यात्रियों को एक परिवहन मोड से दूसरे तक बिना किसी परेशानी के मूवमेंट एंजॉय करने देना चाहती थीं।

ये भी पढ़ेंः Greater नोएडा में यहाँ मिल रहे सस्ते प्लॉट..पूरी डिटेल पढ़ लीजिए

आनंद विहार आरआरटीएस स्टेशन 297 मीटर लंबा और 35 मीटर चौड़ा बनेगा। यात्रियों की सुविधा के लिए यहां तीन लिफ्ट, 5 एस्केलेटर (प्लेटफॉर्म तक पहुंचने के लिए तीन और मेट्रो के लिए दो) और दो एंट्री/एग्जिट गेट बनने हैं। एक एंट्री गेट चौधरी चरण सिंह मार्ग की ओर और दूसरा आनंद विहार रेलवे स्टेशन की तरफ होगा। वहीं न्यू अशोक नगर आरआरटीएस स्टेशन पर 90 मीटर लंबा, 6 मीटर चौड़ा फुट ब्रिज होगा जो इसे लगभग 100 मीटर दूर मेट्रो स्टेशन से जोड़ेगा।

आसपास के क्षेत्रों में अच्छी कनेक्टिविटी के लिए इन स्टेशनों पर दो अतिरिक्त पैदल यात्री पुल बनाए जा रहे हैं। न्यू अशोक नगर में, 42 मीटर लंबा और 6.5 मीटर चौड़ा पुल यात्रियों के लिए चिल्ला गांव और मयूर विहार एक्सटेंशन तक पहुंचना काफी राहत भरा कर देगा। इसी स्टेशन के दूसरी तरफ न्यू अशोक नगर इलाके में रहने वाले लोगों की सुविधा के लिए प्राचीन शिव मंदिर के पास 45 मीटर लंबा और 8 मीटर चौड़ा पुल तैयार किया जाएगा।