22 October 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।
द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 22 अक्टूबर 2025 को कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा और द्वितीया तिथि रहेगी। इसके साथ ही आज बुधवार का दिन है। आज के दिन किंस्तुघ्न, बव और बालव करण होंगे। साथ ही, स्वाती और विशाखा नक्षत्र तथा प्रीति और आयुष्मान योग का भी निर्माण हो रहा है।

मेष राशि (Aries) आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। भाग्य का पूरा साथ मिलने से आपको काम में अच्छी सफलता मिलेगी और अच्छा नाम होगा। आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा, क्योंकि आपके व्यवहार से लोग आपसे काफी खुश रहेंगे, इसलिए आप किसी से भी कड़वा बोलने से बचें। आपको कोई निर्णय थोड़ा सोच समझकर लेना होगा, क्योंकि आपके धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है।
वृष राशि (Taurus) वृष राशि वालों के लिए आज का दिन नए अवसरों की शुरुआत कर सकता है। आपका मन नई योजनाओं और प्रोजेक्ट्स को लेकर उत्साहित रहेगा। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा मानसिक शांति देगी और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाएगी। कानूनी मामलों में चल रही परेशानियों का समाधान मिल सकता है। स्थान परिवर्तन की योजना भी सफल हो सकती है। दोपहर के बाद कुछ उलझने बढ़ेंगी। ऑफिस में आपके पक्ष में माहौल बनेगा और सहयोगियों का सहयोग मिलेगा।
मिथुन राशि (Gemini) आज आपको अपने कामों को योजना बनाकर पूरा करने की आवश्यकता है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको किसी पुरानी गलती से आपको सबक लेना होगा। आपको किसी काम को लेकर मेहनत से बिल्कुल पीछे नहीं हटना है और यदि किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी करने की सोच रहे थे, तो आप बजट में रहकर ही काम करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।
कर्क राशि (Cancer) कर्क राशि के लिए आज करियर में तरक्की के संकेत हैं। मेहनत और समर्पण का फल तुरंत मिलने की स्थिति बन सकती है। जिन कामों को लंबे समय से टाल रहे थे, वे आज पूरे होंगे। आज महत्वपूर्ण चर्चाएं होंगी, जो भविष्य में लाभदायक परिणाम लाएंगी। ऑफिस में आपके विचारों और योजनाओं का सम्मान होगा। इस दौरान सहकर्मी भी सहयोग करेंगे। कार्यस्थल पर आपकी पकड़ मजबूत होगी। व्यवसाय में भी प्रगति के योग हैं। रात्रि में शादी या किसी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिलेगा।
सिंह राशि (Leo) आज का दिन आपके लिए सुखमय रहने वाला है। धन को लेकर यदि कोई काम लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह भी पूरा होगा। आपकी आय के सोर्स बढ़ेंगे। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो उसे भी आप वापस ले सकते हैं। जीवनसाथी की सलाह आपके व्यवसाय के लिए कारगर सिद्ध होगी। आपको किसी काम को लेकर कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। परिवार में किसी सदस्य की ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती हैं।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
कन्या राशि (Virgo) आज कन्या राशि वालों को अपने वाणी और व्यवहार में संयम रखने की आवश्यकता है। कार्यस्थल या व्यापार में किसी छोटी बात को लेकर विवाद हो सकता है, इसलिए धैर्य बनाए रखें। कोई महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर ही लें। भाग्य आपका साथ दे रहा है, इसलिए प्रयासों को बीच में न रोकें। किसी शुभ कार्य या मांगलिक आयोजन की योजना बन सकती है। रात्रि बाद स्थितियों में काफी सुधार होगा और रुके हुए कार्यों में प्रगति दिखाई देगी।
तुला राशि (Libra) आज का दिन आपके लिए धनधान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के साथ आप कुछ रोमांटिक पल व्यतीत करेंगे, लेकिन आपका कोई पुराना रोग उभर सकता है, जो आपकी टेंशनों को बढ़ाएगा, इसलिए आप बाहर के खाने पीने से बचाव रखें। भाई व बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। आप अपने बिजनेस के कामों में कोई डील थोड़ा सोच समझकर ही फाइनल करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आप अपने जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा।
ये भी पढ़ें: Astrology: शनि की उल्टी चाल, इन राशियों को करेंगे मालामाल!
वृश्चिक राशि (Scorpio) वृश्चिक राशि वालों के लिए आज आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। दिन भर आपको लाभ और कमाई के अवसर मिलेंगे। नौकरी में पदोन्नति या वेतन वृद्धि की संभावना है। व्यापार में नई योजनाएं शुरू कर सकते हैं जो भविष्य में लाभ देंगी। काम में नई ऊर्जा आएगी और आप अपने कौशल का सही उपयोग कर पाएंगे। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और मन प्रसन्न रहेगा। आज संपर्कों के माध्यम से भी लाभ मिलेगा।
मकर राशि (Capricorn) आज का दिन आपके लिए सुखमय रहने वाला है। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा और आप लोगों की भलाई के लिए आगे आएंगे, लेकिन खर्च करने की आदत आपकी समस्याओं को बढ़ा सकती है। सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र में आप अच्छा नाम कमाएंगे। आपको किसी नए काम की शुरुआत थोड़ा सोच समझकर करनी होगी। आप यदि घूमने फिरने जाएंगे, तो वाहन बहुत ही सावधानी से चलाएं, नहीं तो कोई दुर्घटना हो सकती है।
धनु राशि (Sagittarius) धनु राशि के लिए आज का दिन सावधानी से आगे बढ़ने का संकेत देता है। भावनाओं में बहकर कोई बड़ा निर्णय न लें। बिजनेस में थोड़ा जोखिम उठाएंगे तो लाभ की संभावना बढ़ेगी। नए अवसर आपके आस-पास हैं, उन्हें पहचानना आपके हाथ में है। काम के सिलसिले में यात्रा भी करनी पड़ सकती है। किसी करीबी व्यक्ति की मदद करनी पड़ सकती है, जिससे संबंध मजबूत होंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए पद में परिवर्तन या नए जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। आत्मविश्वास और धैर्य बनाए रखें, सफलता धीरे-धीरे मिलेगी।
कुंभ राशि (Aquarius) आज का दिन आपके लिए सावधानी बरतने के लिए रहेगा, क्योंकि कुछ विरोधी आपके कामों में रोड़ा अटकाने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए आप किसी अजनबी से कोई लेनदेन करने से बचें और आपको किसी काम को लेकर कानून के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। बिजनेस में कोई डील आप पार्टनरशिप में फाइनल करने से बचें, नहीं तो बाद में उसे पूरा करने में समस्या अवश्य आएगी।
ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: घर की इस दिशा में लक्ष्मी-कुबेर की लगाएं तस्वीर, धन की कमी नहीं होगी!
मीन राशि (Pisces) आज मीन राशि वालों के लिए करियर में उन्नति के नए अवसर बनेंगे। व्यापार में सोचा-समझा जोखिम उठाना लाभदायक रहेगा। नौकरी में पदोन्नति के अवसर मिल सकते हैं। समस्याओं का समाधान आपकी सूझबूझ और संयमित व्यवहार से संभव होगा। मनोकामना पूरी होने के संकेत दिख रहे हैं। आज किसी जरूरतमंद की मदद करने से शुभ फल प्राप्त होंगे। नया कौशल सीखने या कोई नया प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए दिन अच्छा है। अपनी योजनाएं गुप्त रखें।
Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। ख़बरी मीडिया किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
