Delhi Metro

Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो में GM की भर्ती, आकर्षक सैलरी के साथ डिटेल पढ़िए

Trending दिल्ली
Spread the love

Delhi Metro: अगर आप दिल्ली मेट्रो में अच्छी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो यह आपके लिए शानदार मौका है।

Delhi Metro: अगर आप दिल्ली मेट्रो में अच्छी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो यह आपके लिए शानदार मौका है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (DMRC) ने जनरल मैनेजर (इलेक्ट्रिकल) के पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य उम्मीदवार इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और अभ्यर्थी 6 नवंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन ऑफलाइन माध्यम से भेजना होगा। पढ़िए पूरी डिटेल्स…

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः क्या ज्योतिष आपका भाग्य बदल सकता है?

भर्ती से जुड़ी मुख्य जानकारी

भर्ती निकाय:- दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC)

पद का नाम:- जनरल मैनेजर (इलेक्ट्रिकल)

पोस्ट कोड:- 01/GM/E

पदों की संख्या:- 2

आवेदन शुरू होने की तारीख:- 16 अक्टूबर 2025

आवेदन की अंतिम तिथि:- 6 नवंबर 2025

आधिकारिक वेबसाइट:- delhimetrorail.com

योग्यता और पात्रता

इस भर्ती में डेप्यूटेशन और पोस्ट रिटायरमेंट कॉन्ट्रैक्चुअल इंगेजमेंट बेसिस (PRCE) के आधार पर नियुक्ति होगी। डेप्यूटेशन के लिए, उम्मीदवार को किसी सरकारी संगठन या सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम में नियमित आधार पर आईआरएसईई/पूर्व आईआरएसईई अधिकारी होना चाहिए, जो वर्तमान में सीडीए वेतनमान स्तर 14 (144200 – 218200 रुपये) पर कार्यरत हों। नॉन-फंक्शनल एसएजी में स्तर-14 पर कार्यरत अधिकारी भी आवेदन के पात्र हैं।

PRCE के लिए, आईआरएसईई/पूर्व आईआरएसईई अधिकारी जो वर्तमान में उक्त वेतनमान पर कार्यरत हैं या सेवानिवृत्त हो चुके हैं, आवेदन कर सकते हैं। आयु सीमा डेप्यूटेशन के लिए अधिकतम 55 वर्ष और PRCE के लिए 55 से 62 वर्ष के बीच है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन देखें।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

वेतन और चयन प्रक्रिया

डेप्यूटेशन पर नियुक्ति होने पर उम्मीदवार को मूल विभाग का वेतन और प्रतिनियुक्ति भत्ते के साथ आकर्षक सैलरी मिलेगी। वहीं, PRCE आधार पर नियुक्ति होने पर मासिक वेतन 1,65,900 रुपये तक होगा। चयन प्रक्रिया में स्क्रीनिंग और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शामिल होगा।

आवेदन कैसे करें?

उम्मीदवारों को ऑफलाइन आवेदन पत्र जमा करना होगा। इसके लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन से आवेदन पत्र का प्रारूप डाउनलोड करें। फॉर्म में सभी आवश्यक जानकारी सावधानी से भरें, फोटो चिपकाएं, हस्ताक्षर करें और जरूरी दस्तावेज संलग्न करें। इसके बाद, आवेदन पत्र को स्पीड पोस्ट के माध्यम से निम्नलिखित पते पर भेजें।

पता: जनरल मैनेजर, HR, प्रोजेक्ट्स, दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड, मेट्रो भवन, फायर ब्रिज लेन, बारहखम्बा रोड, नई दिल्ली।

ये भी पढ़ेंः Skywalk: Noida 51-52 मेट्रो स्टेशन के यात्रियों के लिए अच्छी ख़बर आ गई

अधिक जानकारी के लिए

भर्ती से संबंधित अन्य विवरण और अपडेट के लिए दिल्ली मेट्रो की आधिकारिक वेबसाइट delhimetrorail.com पर विजिट करें। यह भर्ती योग्य उम्मीदवारों के लिए एक शानदार अवसर है, जो दिल्ली मेट्रो जैसे प्रतिष्ठित संगठन में अपनी सेवाएं देना चाहते हैं।