Noida-ग्रेटर नोएडा वाले ध्यान दें! आज कई रास्ते रहेंगे बंद, घर से निकलने से पहले पढ़ें ये जरूरी खबर

TOP स्टोरी Trending ग्रेटर नोएडा- वेस्ट नोएडा
Spread the love

Noida-Greater Noida: आज 25 सितंबर 2025 को ग्रेटर नोएडा में यूपी ट्रेड शो 2025 का शुभारंभ होने जा रहा है।

Noida-Greater Noida: आज 25 सितंबर 2025 को ग्रेटर नोएडा में यूपी ट्रेड शो 2025 (UP Trade Show 2025) का शुभारंभ होने जा रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) इस आयोजन का उद्घाटन करेंगे और हेलीकॉप्टर के जरिए कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। वहीं, उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय से सड़क मार्ग के जरिए एक्सपो मार्ट पहुंचेंगे। इस बड़े आयोजन के चलते ग्रेटर नोएडा में यातायात व्यवस्था में व्यापक बदलाव किए गए हैं। दिल्ली, मेरठ, हापुड़, गाजियाबाद, आगरा, मथुरा, और लखनऊ समेत अन्य स्थानों की ओर जाने वाले वाहन चालकों के लिए यातायात पुलिस ने डायवर्जन लागू कर वैकल्पिक रास्ते निर्धारित किए हैं। आपात स्थिति में वाहन चालक हेल्पलाइन नंबर 9971009001 पर संपर्क कर सकते हैं।

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः क्या ज्योतिष से मौत को टाला जा सकता है?

ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव

आयोजन के दौरान मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल की ओर जाने से 10 मिनट पहले ट्रैफिक को रोका जाएगा। दिल्ली से कई मंत्री भी इस आयोजन में शामिल होने के लिए एक्सपो मार्ट पहुंचेंगे, जिसके चलते कई रास्तों पर ट्रैफिक में बदलाव किया गया है। यातायात पुलिस ने विभिन्न मार्गों पर डायवर्जन लागू किए हैं ताकि आयोजन के दौरान आवागमन सुचारू रहे। वाहन चालकों को सलाह दी गई है कि वे वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें और समय पर अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए पहले से योजना बनाएं।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

इन रास्तों पर रहेगा डायवर्जन

चिल्ला बॉर्डर: चिल्ला बॉर्डर से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे जाने वाले वाहनों को सेक्टर-14ए फ्लाईओवर से सेक्टर-1 गोलचक्कर, सेक्टर-15 के सामने से होकर निकाला जाएगा।

डीएनडी से आने वाले वाहन: इन्हें रजनीगंधा चौराहे से होते हुए एमपी-वन और डीएससी रोड की ओर भेजा जाएगा।

कालिंदी कुंज बॉर्डर: यहां से आने वाले वाहनों को महामाया फ्लाईओवर से सेक्टर-37 की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

सेक्टर-37 से एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहन: इन्हें सेक्टर-44 गोलचक्कर से डबल सर्विस रोड पर डायवर्ट किया जाएगा।

आगरा से नोएडा की ओर आने वाले वाहन: इन्हें जेवर टोल से कस्बा जेवर की ओर उतारा जाएगा और फिर साबौता अंडरपास से खुर्जा बाईपास व जहांगीरपुर होते हुए निकाला जाएगा।

परी चौक से नोएडा की ओर जाने वाले वाहन: इन्हें सूरजपुर की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

ये भी पढ़ेंः UP News: CM योगी का तोहफा, 45 हज़ार मेधावी बच्चों को मिलेगी स्कूटी

वैकल्पिक मार्ग निर्धारित

चिल्ला बॉर्डर: दिल्ली से आने वाले वाहन चिल्ला रेड लाइट से यू-टर्न लेकर एनएच-9/24, एनएच-91 और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे का प्रयोग करेंगे।

डीएनडी बॉर्डर: यहां से आने वाले वाहनों को भी डीएनडी टोल प्लाजा से यू-टर्न लेकर एनएच-9/24 और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से निकाला जाएगा।

कालिंदी बॉर्डर: यहां से आने वाले वाहन एनएच-9/24 और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से होकर जाएंगे।

यमुना एक्सप्रेसवे: जेवर टोल से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों को टोल से पहले बने यू-टर्न से अलीगढ़ की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

जेवर टोल: यहां से गुजरने वाले वाहन जेवर और जहांगीरपुर होते हुए खुर्जा व बुलंदशहर की ओर भेजे जाएंगे।

होंडा सीएल चौक: यहां से एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहनों को सिरसा गोलचक्कर से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

सूरजपुर घंटा चौक: यहां से परी चौक होकर जाने वाले वाहनों को तिलपता गोलचक्कर से सिरसा गोलचक्कर की ओर भेजा जाएगा।

ये भी पढ़ेंः PhonePe: फोनपे का जबरदस्त फीचर, सिर्फ़ 11 रुपए में 25000 का इंश्योरेंस

मालवाहक वाहनों के लिए व्यवस्था

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर नो-एंट्री लागू होगी। ऐसे में छोटे, बड़े और मध्यम मालवाहक वाहन एनएच-24 और एनएच-91 से आवागमन करेंगे। मेरठ, हापुड़ और गाजियाबाद से ईस्टर्न पेरिफेरल होते हुए बील अकबरपुर से आगरा, मथुरा और लखनऊ जाने वाले वाहन एनएच-91 का उपयोग करेंगे। वहीं, पलवल से ईस्टर्न पेरिफेरल की ओर आने वाले वाहन एनएच-24/91 से यात्रा कर सकेंगे।