Greater Noida West:निराला ग्रीनशायर में ये क्या हो गया?

दिल्ली NCR

कुमार विकास के साथ नीलम सिंह चौहान, ख़बरीमीडिया

Noida Crime News: रात में भूख लगे और खाना बनाने की इच्छा न हो तो ऐसे में याद आती है Swiggy जैसे एप की। ये एप काफी पॉपुलर भी है। लेकिन अगर इसी कंपनी का डिलिवरी बॉय अगर कुछ गलत कर दे तो लोग हैरान तो होंगे ही। ऐसी ही एक ख़बर ग्रेटर नोएडा वेस्ट(Greater Noida West)) की एक हाउसिंग सोसाइटी निराला ग्रीन शायर(Nirala Greenshire)से आ रही है। जहां रहने वाले फ्लैट मालिक के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। भूख लगने पर युवक ने Swiggy से रात में खाना ऑर्डर किया। लेकिन ये उसे बहुत भारी पड़ गया।

pic-social media

क्या है पूरा मामला ?

Swiggy से खाने को डिलीवरी करने के बाद डिलीवरी बॉय की नजर घर के बाहर रखे महंगे जूते पर पड़ी। डिलीवरी बॉय ने घर से बाहर रखे जूतों को उठाकर के बैग के अंदर रख लिया। हालांकि पूरी घटना गेट पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।  

pic-social media

फ्लैट मालिक ने Swiggy में की शिकायत

सोसाइटी निवासी और अंकित पोरवाल के दोस्त कपिल खरे मुताबिक हैरान कर देने वाली घटना है गुरुवार दिन के ढाई बजे की। उनके दोस्त ने Swiggy से फ्लैट नंबर 601 से खाना मंगवाया था। उस वक्त डिलीवरी बॉय की नजर जूते पर पड़ी उसके बाद वे जूता चुराकर चला गया। इस मामले में अब फ्लैट के मालिक ने Swiggy के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है। हालांकि Swiggy ने पूरे मामले पर माफ़ी मांगते हुए जूते लौटाने की बात कही है।

READ: khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News khabrimedia- Top news-Latest Noida news-latest greater Noida news-latest greater Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi-