Greater Noida West: इस सोसायटी की माहिला ने जान पर लगाया दांव

ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली NCR

उद्भव त्रिपाठी, ख़बरीमीडिया
Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एक सोसायटी से एक हैरान कर देने वाली खबर खूब वायरल हो रही है। जहां एक महिला ने रुमाल के लिए अपनी जिंदगी ही दांव पर लगा दी। इस घटना का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला रस्सी के सहारे फ्लैट की बालकनी से लटकी नजर आ रही है। यह जानकर आप और भी हैरान हो जाएंगे कि उसने इतना जोखिम एक रुमाल के लिए मोल लिया। अब सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह के कॉमेंट कर रहे हैं।
ये भी पढ़ेंः Ghaziabad में वर्किंग वूमन के लिए बड़ी खुशखबरी..पढ़िए ख़बर

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः Noida-ग्रेटर नोएडा में सोसायटी से चोरी हो रही है गाड़ियां
मामला ग्रेटर नोएडा के वेस्ट समृद्धि ग्रैंड एवेन्यू सोसाइटी (Samriddhi Grand Avenue Society) का है। जहांएक टावर से नीचे फ्लोर के स्लैप पर महिला का रुमाल गिर गया था। 12वीं मंजिल पर रहने वाली महिला ने इसे वापस पाने के लिए महिला ने जो तरकीब निकाला वह बेहद हैरत में डालने वाला और खतरनाक है। महिला कपड़ों की रस्सी बनाकर फ्लैट से लटक गई। धीरे-धीरे नीचे आकर उसने रुमाल लिया और फिर रस्सी सहारे दोबारा ऊपर चढ़ गई। इस दौरान कुछ लोगों ने इसे अपने मोबाइल के कैमरों में कैद कर लिया। तस्वीर वायरल होने के बाद लोग सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कॉमेंट कर रहे हैं। कोई महिला की हिम्मत की तारीफ कर रहा है तो कोई जान जोखिम में डालने को लेकर आलोचना कर रहा है।

Read khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News khabrimedia- Top news-Latest Noida news-latest greater Noida news-latest greater Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi