Jharkhand

Jharkhand: CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान, तमिलनाडु में भी बनेगा झारखंड भवन

झारखंड राजनीति
Spread the love

झारखंड कैबिनेट की बैठक में 67 प्रस्तावों को दी गई मंजूरी

Jharkhand News: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) ने मंगलवार को रांची में प्रोजेक्ट भवन मंत्रालय में कैबिनेट बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु में झारखंड भवन (Jharkhand Bhawan) का निर्माण किया जाएगा जिससे वहां रहने वाले और यात्रा करने वाले झारखंड के लोगों को सुविधा मिल सके। यह कदम राज्य सरकार की उस योजना का हिस्सा है, जिसके तहत देश के उन सभी स्थानों पर झारखंड भवन बनाए जाएंगे, जहां राज्य के लोग बड़ी संख्या में जाते हैं।

ये भी पढ़ेंः Jharkhand में छात्रों को मिला बड़ा तोहफा, CM हेमंत सोरेन ने दिए स्कूटी, लैपटॉप, मोबाइल और 3 लाख रुपये

झारखंडवासियों की सुविधा के लिए भवन निर्माण

सीएम हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) ने कहा कि सरकार का लक्ष्य झारखंड के लोगों को जहां कहीं भी वे जाएं, वहां उनकी सुविधाओं का ध्यान रखना है। उन्होंने मुंबई का उदाहरण देते हुए कहा कि सरकार इस दिशा में हर संभव प्रयास कर रही है। तमिलनाडु में झारखंड भवन के निर्माण की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। सोरेन ने स्पष्ट किया कि यह पहल झारखंडवासियों को अन्य राज्यों में बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए उठाई जा रही है।

कैबिनेट ने 67 प्रस्तावों को दी मंजूरी

कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगाई गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुल 67 प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई है। इनमें प्रशासनिक प्रक्रियाओं को मजबूत करने और विभागों को सुचारू रूप से चलाने के लिए पदाधिकारियों की जल्द नियुक्ति का निर्णय शामिल है। सोरेन ने जोर देकर कहा कि राज्य सरकार प्रशासन को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

ये भी पढ़ेंः Jharkhand: खुशखबरी! झारखंड के 50 छात्रों को मिलेगा विदेश में फ्री उच्च शिक्षा का मौका

जेएसएससी अब दो चरणों में लेगा परीक्षा

झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की परीक्षा प्रक्रिया में भी बदलाव किया गया है। कैबिनेट ने नई संशोधित नियमावली को मंजूरी दे दी है, जिसके तहत अब JSSC दो चरणों में परीक्षा आयोजित करेगा। अगर अभ्यर्थियों की संख्या 50 हजार से कम होगी, तो एक ही परीक्षा होगी, लेकिन अन्य सभी मामलों में प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के दो चरण होंगे। यह नई व्यवस्था भर्ती प्रक्रिया को और पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के लिए लागू की गई है।