lift crisis in sanskirti aparment

Greater Noida West: संस्कृति में 4 दिनों से लिफ्ट खराब, जिम्मेदार कौन?

ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली NCR
Spread the love

Greater Noida West: बड़ी ख़बर ग्रेटर नोएडा वेस्ट(Greater Noida West) की सोसायटी अर्थकॉन संस्कृति (Earthcon Sanskriti) से आ रही है। यहां टावर B की लिफ्ट पिछले 4 दिनों से खराब है लेकिन उसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। टावर बी में रहने वाले विवेक शर्मा के मुताबिक इस टावर में 80 परिवार रहते हैं, जिसमें बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं सभी हैं, हाइराइज होने की वजह से सभी को कितनी परेशानी हो रही है ये हम बता नहीं सकते।

ये भी पढ़ें: Noida-ग्रेटर नोएडा में फ्लैट खरीदने वालों के लिए बड़ी और ज़रूरी खबर

पूरे मामले पर खबरी मीडिया की टीम ने जॉनसन के मैनेजर अजय गुप्ता से बात की। अजय गुप्ता का कहना है कि 30 अप्रैल को ही AMC Expire हो गई है सारी दिक्कत इसी वजह से है। अजय गुप्ता ने भरोसा दिया कि रिपेयर का सामान मंगवाकर टीम को दे दिया गया है उम्मीद है कि आज नहीं तो कल दोपहर तक टावर की लिफ्ट पूरी तरह चालू हो जाएगी।

टावर के एक और निवासी देवेश वशिष्ठ ने खबरी मीडिया से बातचीत में बताया कि लिफ्ट खराब होने की वजह से टावर में रहने वाले सभी लोग परेशान हो रहे हैं। सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों और बुजुर्गों को हो रही है जो ऊपर के फ्लोर में रहते हैं। ऐसे में जितनी जल्दी हो सके, लिफ्ट का ठीक होना जरूरी है।

जॉनसन से गुजारिशों का दौर लगातार जारी है देखना ये है कि टावर की लिफ्ट कब तक ठीक हो पाती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर लिफ्ट की वजह से किसी की तबीयत बिगड़ी या कोई और हादसा हुआ तो इसके लिए कंपनी ही पूरी तरह से जिम्मेदार मानी जाएगी।