Greater Noida West

Greater Noida West: गौड़ चौक अंडरपास को लेकर अच्छी ख़बर आ गई

Trending ग्रेटर नोएडा- वेस्ट
Spread the love

Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निवासियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है।

Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निवासियों (Residents) के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। बता दें कि गौड़ चौक पर बन रहा अंडरपास (Underpass) अब पहले से और चौड़ा होगा। पहले यह छह लेन का अंडरपास बन रहा था, लेकिन अब इसे 8 लेन का किया जाएगा। इस फैसले के साथ ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) ने काम की नई दिशा में तैयारी शुरू कर दी है। खास बात यह है कि मौजूदा डिजाइन में कोई बड़ा बदलाव किए बिना यह काम किया जाएगा, और दोपहिया वाहनों के लिए अलग लेन भी बनाई जाएगी। पढ़िए पूरी खबर…

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः क्या हाथ पर नंबर लिखने से आप अमीर बन सकते हैं?

दोनों ओर बनेगी नई लेन

प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, पूर्व योजना से अलग अब निर्माणाधीन चारमूर्ति अंडरपास में दोनों तरफ एक-एक नई लेन जोड़ी जाएगी। इसके लिए सेंट्रल वर्ज, नाली और फुटपाथ की चौड़ाई को थोड़ा कम किया जाएगा। नाली के हिस्से को ढककर उसे सड़क का हिस्सा बनाया जाएगा ताकि वाहनों के लिए जगह बढ़ाई जा सके।

अब तक 50 प्रतिशत तक काम पूरा

अंडरपास (Underpass) का काम अब तक 50 प्रतिशत तक पूरा हो चुका है। दोनों तरफ की दीवारें खड़ी की जा चुकी हैं। ऐसे में डिजाइन में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसलिए प्राधिकरण ने फुटपाथ की चौड़ाई घटाकर और नाली को कवर करके नई लेन जोड़ने का फैसला किया है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

अधिकारियों का कहना है कि अंडरपास में फुटपाथ की उपयोगिता कम होती है। इसलिए छोटे-छोटे बदलावों से दोनों ओर करीब 3.5 मीटर अतिरिक्त जगह मिल जाएगी, जिसे नई लेन के निर्माण में इस्तेमाल किया जाएगा।

अगले साल मई तक पूरा होगा काम

प्राधिकरण के महाप्रबंधक एके सिंह (AK Singh) ने कहा कि सीईओ के निर्देशों पर अंडरपास को आठ लेन का बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। योजना के अनुसार, यह अंडरपास अगले साल मई तक पूरा हो जाएगा। इसके बन जाने के बाद ग्रेटर नोएडा से विजय नगर (गाजियाबाद) की ओर जाने वाले और वहां से आने वाले वाहन बिना किसी रुकावट के सीधे अंडरपास से होकर गुजर सकेंगे।

ये भी पढ़ेंः Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में गंदा पानी पीने से दर्जनों बीमार, सोसायटी में ख़ौफ

ट्रैफिक के भविष्य को ध्यान में रखकर लिया गया निर्णय

ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण के सीईओ रवि कुमार एनजी (CEO Ravi Kumar NG) ने कहा कि क्षेत्र में शहरीकरण और बढ़ती आबादी के कारण भविष्य में ट्रैफिक दबाव और बढ़ने की संभावना है। इसी को ध्यान में रखते हुए चारमूर्ति चौक पर बन रहे छह लेन के अंडरपास में दोनों ओर एक-एक अतिरिक्त लेन जोड़ने का निर्णय लिया गया है। इससे यह अंडरपास आठ लेन का हो जाएगा और आने वाले वर्षों में ट्रैफिक जाम से बड़ी राहत मिलेगी।