Greater Noida West

Greater Noida West: मूवी देखकर लौटा परिवार 1 घंटे तक लिफ्ट में फंसा

ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली NCR
Spread the love

Greater Noida West में फिर अटकी लिफ्ट, 1 घंटे तक फंसा रहा परिवार

Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहन वाले निवासियों की समस्या खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। कभी ट्रैफिक जाम (Traffic Jam) तो कभी लिफ्ट अटकना। इन समस्याओं से आए दिन निवासियों का परेशानी का सामना करना पड़ता है। ताजा मामला सामने आया है ग्रेटर नोएडा वेस्ट (Greater Noida West) में लिफ्ट अटकने का। आपको बता दें कि एक मल्टीप्लेक्स में पुष्पा-2 (Pushpa-2) देखकर निकला परिवार लिफ्ट में फंसा गया। खबर के अनुसार परिवार लगभग एक घंटे तक लिफ्ट में फंसा रहा। लिफ्ट से सही सलामत निकलने के बाद परिवार ने राहत की सांस ली। घटना के बाद परिवार ने मल्टीप्लेक्स (Multiplex) के कर्मचारियों को जमकर खरी-खोटी सुनाई।

ये भी पढ़ेंः Noida: इस सोसायटी के 27 फ्लैट सील होंगे..वजह जान लीजिए

Pic Social Media

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

पुलिसकर्मियों ने की मदद

प्राप्त जानकारी के अनुसार एक परिवार राजहंस सिनेमा (Rajhans Cinema) में मूवी देखने के लिए मॉल गया था। मूवी (पुष्पा-2) देखने के बाद परिवार लिफ्ट से बेसमेंट में गाड़ी की तरफ जा रहा था। तभी अचानक लिफ्ट बंद हो गई। इस बीच परिवार के साथ मौजूद बच्चे रोने लगे। परिवार ने लिफ्ट में लगे अलार्म बटन को कई बार दबाया, लेकिन उन्हें कोई सहायता नहीं मिली। बहुत कोशिश करने के बाद भी परिवार को कोई सहायता नहीं मिली, जिसके बाद उन्होंने 112 डॉयल कर पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने मॉल के कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए परिवार को सकुशल लिफ्ट से बाहर निकाला।

ये भी पढ़ेंः Weather Update: दिल्ली-NCR ठंड को लेकर मौसम विभाग की बड़ी भविष्यवाणी पढ़िए

बिल्डर और प्रशासन के खिलाफ लोगों की नाराजगी

स्थानीय निवासियों ने इस घटना के बाद बिल्डर और प्रशासन पर के खिलाफ नाराजगी जाहिर की है, क्योंकि लिफ्ट की तकनीकी खराबी के बाद भी उसे तुरंत ठीक करने की कोई कोशिश नहीं की गई थी। वहीं, थाना बिसरख पुलिस ने कहा कि घटना के बाद तकनीकी टीम ने लिफ्ट को ठीक किया और उसे फिर से सुचारू रूप से चलाने के लिए हिदायत दी गई है। लिफ्ट एक्ट के लागू होने के बाद भी ऐसी घटनाओं का होना प्रशासन की उदासीनता को दर्शाता है।