Delhi Election

Delhi Election: दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर सिसोदिया का बड़ा वादा

दिल्ली दिल्ली NCR राजनीति
Spread the love

Delhi Election में मनीष सिसोदिया का बड़ा बयान, बोले-मैं विधायक बना तो…

Delhi Election: दिल्ली विधानसभा चुनाव के बीच आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के नेता और दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम ने बड़ा ऐलान कर दिया है। आपको बता दें कि दिल्ली में विधानसभा चुनाव (Delhi Election) को लेकर जोरों से प्रचार अभियान चल रहा है। सभी दल अपनी पूरी ताकत के साथ विधानसभा चुनाव में प्रचार कर रहे हैं। इसी क्रम में आम आदमी पार्टी के नेता और जंगपुरा से प्रत्याशी मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) ने बड़ा वादा कर दिया है। उन्होंने कहा कि जब मैं सरकार में मंत्री या डिप्टी सीएम (Deputy CM) बनूंगा तो जंगपुरा का हर आदमी डिप्टी सीएम और मंत्री होगा। वहीं सिसोदिया ने आगे कहा कि महिला सम्मान योजना के तहत दिल्ली की 18 साल से ऊपर की हर महिला को 21 सौ रुपये दिए जाएंगे। अगर एक घर में तीन महिलाएं है तो एक घर में 6300 रुपये आएंगे।

ये भी पढ़ेंः Delhi: यमुना के मुद्दे को लेकर CM मान और मुख्यमंत्री आतिशी ने की EC से मुलाकात, जानिए पूरा मामला

आप नेता और पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) ने दिल्ली के जंगपुरा में जनसभा की। इस दौरान मनीष सिसोदिया ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेता सिर्फ चुनाव में 2500 रुपये बांट रहे हैं। चुनाव के बाद ये पैसे नहीं देंगे। लेकिन अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी तो हर परिवार को 25 हजार रुपये महीने का लाभ होगा। इसलिए आम आदमी पार्टी की सरकार बनाएं।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

जंगपुरा का होगा तेजी से विकास

वहीं आप प्रत्याशी मनीष सिसोदिया ने कहा कि जंगपुरा के लोगों से कहा कि जब मैं सरकार में मंत्री या डिप्टी सीएम बनूंगा तो जंगपुरा के हर आदमी की हैसियत डिप्टी सीएम और मंत्री की होगी। आपका कोइ काम रुकेगा नहीं। सिसोदिया ने कहा कि अब पूरी दिल्ली में माहौल है कि दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की सरकार बनने जा रही है। जब पूरी दिल्ली अरविंद केजरीवाल की सरकार बना रही है तो जंगपुरा से विधायक भी आम आदमी पार्टी का ही होना चाहिए। अगर गलती से दूसरी पार्टी का विधायक जीतता है तो वह जंगपुरा का काम नहीं करेगा। वह केवल लड़ाई और विवाद करेगा। 10 साल पहले गुंडई का माहौल रहता था, अब दोबारा वह माहौल वापस नहीं लाना है।

ये भी पढे़ंः Delhi Election: केजरीवाल का बीजेपी-कांग्रेस पर एक साथ हमला

जंगपुरा में इनके बीच होगा मुकाबला

आपको बता दें कि दिल्ली की जंगपुरा सीट से आम आदमी पार्टी ने पूर्व डिप्ट सीएम और वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया को चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं बीजेपी ने इस सीट से तरविंदर सिंह वकील तो वहीं कांग्रेस ने फरहाद सूरी को टिकट दिया है। दिल्ली की सभी 70 सीटों पर एक चरण में 5 फरवरी को मतदान होगा। 8 फरवरी को रिजल्ट जारी किए जाएंगे।