Greater Noida

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में स्काईवॉक, जानिए कहां से कहां तक बनेगा मिनी ब्रिज

Trending ग्रेटर नोएडा- वेस्ट नोएडा
Spread the love

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के यात्रियों के लिए खुशखबरी है।

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के यात्रियों के लिए खुशखबरी है। नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (NMRC) जल्द ही एक आधुनिक स्काईवॉक बनाने जा रहा है। यह स्काईवॉक (Skywalk) लगभग 500 मीटर लंबा होगा और इसके बन जाने के बाद यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। पढ़िए पूरी खबर…

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः क्या हाथ पर नंबर लिखने से आप अमीर बन सकते हैं?

मेट्रो स्टेशन से सीधे एक्सपो सेंटर तक बनेगा स्काईवॉक

आपको बता दें कि स्काईवॉक (Skywalk) का निर्माण मेट्रो स्टेशन से सीधे इंडिया एक्सपो सेंटर के परिसर तक किया जाएगा, जिसमें यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेवलेटर भी लगाया जाएगा। ट्रेवलेटर की मदद से लोग आसानी से मेट्रो स्टेशन और एक्सपो मार्ट के बीच आवागमन कर सकेंगे। NMRC का मानना है कि इस सुविधा के शुरू होने के बाद मेट्रो यात्रियों की संख्या में भी वृद्धि होगी। यह निर्णय NMRC की एक हालिया बैठक में लिया गया, जिसमें स्काईवॉक के निर्माण को मंजूरी दी गई।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

NMRC की बैठक में क्या हुआ?

बैठक की अध्यक्षता NMRC के प्रबंध निदेशक डॉ. लोकेश एम (Dr. Lokesh M) ने की। इस दौरान एक्वा लाइन मेट्रो के यात्रियों की संख्या में वृद्धि और स्काईवॉक परियोजना जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। NMRC के कार्यकारी निदेशक महेंद्र प्रसाद ने बताया कि 500 मीटर लंबे स्काईवॉक के निर्माण का फैसला लिया गया है। इसके साथ ही, यात्रियों की सुविधा के लिए स्काईवॉक में ट्रेवलेटर लगाने का भी निर्णय लिया गया है।

ये भी पढ़ेंः Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के लोगों के लिए बड़ी और अच्छी ख़बर आ गई

जल्द तैयार होगी DPR, टेंडर प्रक्रिया होगी शुरू

स्काईवॉक परियोजना की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) जल्द तैयार की जाएगी। DPR के आधार पर NMRC परियोजना को बिल्ट ऑपरेट ट्रांसफर (BOT) मॉडल या स्वयं के खर्चे से लागू करने का फैसला लेगा। DPR तैयार होने के बाद एजेंसी के चयन के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। यह स्काईवॉक न केवल यात्रियों की सुविधा बढ़ाएगा, बल्कि ग्रेटर नोएडा में मेट्रो के उपयोग को भी प्रोत्साहित करेगा।