Greater Noida: अजनारा होम्स का हैरान करने वाला वीडियो

ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली NCR

Jyoti Shinde,Editor

ख़बर ग्रेटर नोएडा वेस्ट(Greater Noida West) की सोसायटी अजनारा होम्स(Ajnara Homes) से आ रही है। जहां बच्चे लुका-छिपी का खेल खेल रहे थे। तभी डेढ़ साल की एक छोटी सी बच्ची घर के बाहर लोहे की ग्रिल पकड़ कर खड़ी रहती है। तभी ग्रिल अचानक से बच्ची के ऊपर गिर पड़ती है।

हालांकि थोड़े ही समय में बच्ची के पेरेंट्स उसे फौरन लेकर अस्पताल जाते हैं। लोहे का ग्रिल गिरने की वजह से बच्ची की आंख सूज जाती है और उसके सिर पर भी गहरी चोट लग जाती है। ये उन लोगों के लिए सबक है जो बालकनी में लोहे का ग्रिल, ईंट जैसे खतरनाक सामान रखते हैं। इससे बच्चों को चोट पहुंचने का ख़तरा बना रहता है।

READ: khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News – Top news-Latest Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi