Greater Noida में इंजीनियरिंग और तकनीकी क्षेत्र से जुड़े युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है।
Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में इंजीनियरिंग (Engineering) और तकनीकी क्षेत्र से जुड़े युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। बता दें कि प्राधिकरण ने लंबे इंतजार के बाद आईटी सेक्टर (IT Sector) के छह बड़े भूखंडों की योजना लॉन्च कर दी है। इसके अंतर्गत गुरुवार से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया (Registration Process) भी शुरू हो चुकी है। इन भूखंडों का आवंटन ई-नीलामी के माध्यम से किया जाएगा। इस पहल से हजारों युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होने की उम्मीद है। पढ़िए पूरी खबर…

ये भी पढ़ेंः क्या हाथ पर नंबर लिखने से आप अमीर बन सकते हैं?
सेक्टर टेकजोन और नॉलेज पार्क-5 में उपलब्ध होंगे भूखंड
प्राधिकरण (Authority) के अधिकारियों के मुताबिक, यह योजना कुल छह भूखंडों के लिए शुरू की गई है। इनमें तीन भूखंड सेक्टर टेकजोन में और तीन नॉलेज पार्क-5 में स्थित हैं। इन भूखंडों का क्षेत्रफल 4047, 8094, 40,470 और 73,030 वर्गमीटर है। नॉलेज पार्क-5 में 4,047 और 8,094 वर्गमीटर के भूखंड हैं, जबकि टेकजोन में बड़े भूखंड 40,470 और 73,030 वर्गमीटर के हैं।
योजना के तहत रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 29 अक्तूबर रखी गई है, जबकि प्रोसेसिंग फीस 31 अक्तूबर तक जमा की जा सकती है। अधिकारियों के अनुसार, इन सभी भूखंडों पर कब्जा देने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं और इन पर कोई विवाद या अवैध कब्जा नहीं है।
नोएडा एयरपोर्ट और इंफ्रास्ट्रक्चर बना रहा निवेश का हब
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर और ग्रेटर नोएडा में लगातार बेहतर हो रही बुनियादी सुविधाओं के कारण औद्योगिक निवेश की संभावनाएं काफी बढ़ गई हैं। आईटी क्षेत्र की कई बड़ी कंपनियों ने नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना सिटी में निवेश में रुचि दिखाई है। इससे संबंधित कई प्रस्ताव प्राधिकरण को प्राप्त हुए हैं, जिनके आधार पर अब छह भूखंडों की योजना को शुरू किया गया है।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
बड़ी आईटी कंपनियों के आने से न केवल तकनीकी क्षेत्र का विकास होगा, बल्कि क्षेत्र में युवाओं को भी रोजगार के व्यापक अवसर मिलेंगे।
उद्योगों और कॉल सेंटर्स के लिए भी जमीनें उपलब्ध
आईटी कंपनियों के साथ-साथ, उद्योगों के लिए 39 भूखंडों की योजना भी पहले ही शुरू की जा चुकी है। इससे भी भारी निवेश आने की संभावना है, जो क्षेत्रीय विकास को और गति देगा।
ये भी पढ़ेंः Noida: बिल्डर का कारनामा, फ्लैट बायर्स को गुमराह कर 26 की जगह 29 मंजिल की बिल्डिंग बना कर बेची
इसके अलावा, प्राधिकरण ने कॉल सेंटर (बीपीओ) के लिए भी एक विशेष योजना चलाई थी। इस योजना में 22 भूखंडों को शामिल किया गया है, जिनका क्षेत्रफल 500, 684, 783, 1000, 1042, 1126, 1206 और 1389 वर्गमीटर तक है। इनमें सबसे अधिक 500 और 1000 वर्गमीटर वाले भूखंड हैं। इनका भी आवंटन ई-नीलामी के जरिए किया जाएगा।
