Greater Noida

Greater Noida: काव्य कॉर्नर फाउंडेशन ने महिला दिवस पर 57 वीरांगनाओं को किया सम्मानित

Trending ग्रेटर नोएडा- वेस्ट
Spread the love

Greater Noida News: काव्य कॉर्नर फाउंडेशन के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रगीत कुंअर और उपाध्यक्ष डॉ. भावना कुंअर के ऑस्ट्रेलिया से आगमन के उपलक्ष्य में ‘अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस’ के अवसर पर ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक भव्य काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया।
ये भी पढ़ेः Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में 8 बड़ी समस्याएं जिनसे जूझ रहे हैं लोग

समारोह में विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी उत्कृष्ट कविताओं से श्रोताओं का मन मोह लिया। प्रगीत कुंअर और डॉ. भावना कुंअर जी ने काव्य पाठ के माध्यम से कुंअर दद्दू को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनकी काव्य परंपरा को सम्मानित किया।

डॉ. पूजा सिंह गंगानिया ने अपने काव्य पाठ के माध्यम से महिला सशक्तिकरण को लेकर सभी महिलाओं को स्वयं पर मेहनत और तेजी से काम कर, अपनी पहचान बनाने की जरूरत के साथ-साथ महिलाओं की सफलता में पुरुषों के योगदान पर भी खासा बल दिया।

ये भी पढ़ेः Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट से मिनटों में पहुंचेंगे गाजियाबाद..जानिए कैसे?

इस विशेष अवसर पर, काव्य कॉर्नर फाउंडेशन ने समाज में नारी शक्ति, साहस, समर्पण, और प्रतिभा के क्षेत्र में योगदान देने वाली 57 वीरांगनाओं को ‘एकलव्यम् नारी शक्ति सम्मान’ से सम्मानित किया, जो संस्था के लिए एक गौरवमयी पल था।