Delhi-NCR से बिहार..जानिए ठंड से कब मिलेगी राहत?

TOP स्टोरी Trending दिल्ली दिल्ली NCR पंजाब बिहार मध्यप्रदेश राजस्थान

Weather Update: देशभर में पड़ रही ठंड में कोई कमी नहीं है। पिछले कुछ दिनों में दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश में तापमान (Temperature) 3-4 डिग्री तक दर्ज हुआ। बिहार के कुछ हिस्सों में शीत दिवस (Cold Day) की स्थिति बनी रही। आज भी इससे राहत का कोई अनुमान नहीं हैं। मौसम विभाग का कहना है कि आज यानी बुधवार (24 जनवरी) को दिल्ली (Delhi) में आसमान साफ रहने की उम्मीद है। दिल्ली-एनसीआर से बिहार (Bihar) तक अगले 3 से 4 दिनों शीतलहर चलने की संभावना है। पढ़िए पूरी खबर…
ये भी पढ़ेः उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड की 3 वजह..जानिए कब मिलेगी राहत?

Pic Social Media

दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में बीते मंगलवार को सर्दी से थोड़ी राहत मिली जहां न्यूनतम तापमान, एक दिन पहले के 4.8 डिग्री से बढ़कर 6.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान इस मौसम के सामान्य तापमान से एक डिग्री नीचे है। उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में घने कोहरा रहा।

मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में आज यानी बुधवार (24 जनवरी) को अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रहने की संभावना है। आईएमडी (IMD) का कहना है कि बुधवार से लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिल जाएगी। इसके साथ ही कोहरा भी कम रहने का अनुमान है। आईएमडी ने मौसम का नया अपडेट जारी करते हुए बताया 24 जनवरी से लेकर 27 जनवरी तक लोगों को ठंड से राहत मिलने की उम्मीद है।

पंजाब और हरियाणा में ठंड का कहर जारी

पंजाब और हरियाणा (Punjab and Haryana) में ठंड का कहर जारी है। बठिंडा में कल 4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। पंजाब और हरियाणा दोनों राज्यों में ही लोगों को हाड़ कंपा देने वाली ठंड से राहत नहीं मिली। और कई स्थानों पर तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया।

चंडीगढ़ में मौसम कार्यालय ने बताया कि पंजाब में बठिंडा भीषण ठंड की चपेट में है, जहां न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुरदासपुर में भी रात में जमा देने वाली सर्दी रही और न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। फरीदकोट में रात का तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बिहार में कड़ाके की ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं

बिहार (Bihar) में पूरे जनवरी कड़ाके की ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। शीत दिवस की स्थिति देखते हुए मंगलवार की शाम पटना डीएम ने 25 जनवरी तक निजी व सरकारी विद्यालयों समेत कोचिंग केंद्रों में आठवीं कक्षा तक संचालन बंद करने का आदेश दिया है।

मौसम विज्ञानी एसके पटेल के मुताबिक 27 जनवरी के बाद मौसम में बदलाव के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ की हवा हिमालय से टकराएगी, इसके प्रभाव से हवा की गति व दिशा में बदलाव आएगा। तापमान में एक बार वृद्धि होगी, फिर तापमान में गिरावट आएगी, इससे ठंड का असर फरवरी के प्रथम सप्ताह तक जारी रहने का अनुमान है।

Pic Social Media

पटना में न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री रहा

प्रदेश में सर्वाधिक न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस बांका में दर्ज किया गया। जबकि जम्मू में न्यूनतम पांच डिग्री रहा। पटना में न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री रहा, अधिकतम तापमान सामान्य से 10 डिग्री गिरावट के साथ 13.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कम दृश्यता के कारण बीते मंगलवार को दरभंगा एयरपोर्ट (Darbhanga Airport) से सभी 10 उड़ानें रद रहीं। वहीं पटना एयरपोर्ट से हैदराबाद से पटना आने वाली इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6719 रद कर दी गई। सुबह 11 बजे तक पटना एयरपोर्ट से विमानों का परिचालन शुरू नहीं हो सका।

मध्य प्रदेश में ठंड का प्रकोप जारी

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में ठंड का थर्ड टॉर्चर जारी है। ग्वालियर-खजुराहो में कोल्ड-डे के हालात हैं। शहरों में शीतलहर चल रही है। खजुराहो सबसे ठंडा बताया जा रहा है। यहां पर एक दिन में पारा 5.6 डिग्री लुढ़ककर 13.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ग्वालियर में 15.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। कई शहरों में शीतलहर का असर भी देखने को मिला। 18 शहरों में 25 डिग्री से कम तापमान खजुराहो और नौगांव समेत 18 शहरों में दिन का तापमान 23 डिग्री से कम रहा।

कंपकंपा देने वाली सर्दी

राजस्थान (Rajasthan) के कुछ हिस्सों में कंपकंपा देने वाली सर्दी का दौर जारी है, जहां सीकर जिले के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस और अलवर में 2.8 डिग्री सेल्सियस रहा। राज्य के कई अन्य हिस्सों में शीतलहर की स्थिति बनी रही।

मौसम विभाग के मुताबिक बीते 24 घंटे में न्यूनतम तापमान करौली में 3.3 डिग्री, पिलानी में 3.6 डिग्री, भीलवाड़ा में चार डिग्री, अंता (बारां) में 4.4 डिग्री, सीकर में 4.5 डिग्री, गंगानगर में 5 डिग्री, चित्तौड़गढ़ और बीकानेर में 5.5 डिग्री दर्ज किया गया। विभाग के मुताबिक न्यूनतम अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की स्थिति ऐसी ही बनी रहेगी।

तापमान शून्य से नीचे दर्ज

कश्मीर भीषण शीतलहर (Cold Wave) की चपेट में, ज्यादातर स्थानों पर तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया। कश्मीर में शीतलहर तेज हो गई और घाटी के अधिकतर स्थानों पर तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया है। उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग के स्की रिसॉर्ट में तापमान शून्य से 4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। मौसम कार्यालय ने 25 जनवरी से 31 जनवरी तक घाटी में कुछ स्थानों पर हल्की बर्फबारी की संभावना जताई है।