Greater Noida

Greater Noida: गूगल मैप ने दिया धोखा..नाले में कार गिरने से स्टेशन मास्टर की मौत

TOP स्टोरी Trending ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली NCR नोएडा
Spread the love

Greater Noida में बड़ा हादसा, नाले में गिरी कार, स्टेशन मास्टर की चली गई जान

Greater Noida: राजधानी दिल्ली से सटे हुए ग्रेटर नोएडा से बड़ी और दर्दनाक खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि ग्रेटर नोएडा में गूगल मैप (Google Maps) का प्रयोग कर कार चला रहे स्टेशन मास्टर (Station Master) की जान चली गई। ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 थाना क्षेत्र के पी-3 सेक्टर के पास एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक स्टेशन मास्टर की मौत हो गई। पूरी घटना केंद्रीय विहार-2 सोसाइटी (Kendriya Vihar-2 Society) के सामने हुई, जहां सड़क अचानक समाप्त होकर एक गहरे नाले में मिल जाती है। इसी कारण से वाहन चालक रास्ता भटके और उनकी कार लगभग 30 फीट गहरे नाले में जा गिरी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कार सवार गूगल मैप (Google Maps) के सहारे रास्ता तय कर रहे थे। हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं की गई है।

ये भी पढ़ेंः GDA Plot: गाजियाबाद में सस्ते अथॉरिटी के प्लॉट..ये रही डिटेल

Pic Social Media

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

नाले में जा गिरी गाड़ी

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक भारत भाटी, जो दिल्ली के मंडावली (Mandavali) के निवासी हैं और स्टेशन मास्टर थे, एक शादी समारोह में जा रहे थे। वह अपनी गाड़ी से तेज रफ्तार से जा रहे थे, लेकिन आगे चलकर रास्ता अचानक समाप्त हो गया और नाला आ गया। इस दौरान उनकी गाड़ी नाले में जा गिरी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला। हालांकि, उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां पहुंचने तक उनकी मौत हो चुकी थी।

ये भी पढे़ंः Old Vehicles: सावधान! नोएडा-ग्रेटर नोएडा की 30 हज़ार गाड़ियों पर ग्रहण

अचानक खत्म होती है सड़क

आसपास के लोगों के बताया कि यहां पर आए दिन हादसे होते रहते हैं। सड़क अचानक खत्म होकर नाले में मिल जाती है, जिस वजह से वाहन चालक सावधान नहीं हो पाते हैं और गाड़ी नाले में गिर जाती है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि प्राधिकरण की ओर से यहां कोई सुरक्षा का इंतजाम नहीं किया गया है, जिस वजह से ऐसी घटनाएं आए दिन होती रहती हैं। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर बैरिकेडिंग लगाई है ताकि भविष्य में ऐसी कोई और घटना न हो। हालांकि, स्थानीय लोगों का मानना है कि इस जगह पर पर्याप्त रोशनी, चेतावनी बोर्ड और सुरक्षा बैरिकेड्स लगाए जाने की जरूरत है।