Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के डाढा गांव में इन दिनों खुशी और गर्व का माहौल है।
Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के डाढा गांव में इन दिनों खुशी और गर्व का माहौल है। कारण है गांव के होनहार नीतीश भाटी (Nitish Bhati), जिन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से कमर्शियल पायलट (Commercial Pilot) बनकर न सिर्फ अपने परिवार बल्कि पूरे गांव और क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया है।

किसान परिवार से निकला पायलट
आपको बता दें कि 23 साल के नीतीश भाटी (Nitish Bhati) एक साधारण किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता रामवीर भाटी खेती करते हैं और मां गृहिणी हैं। नीतीश की इस उपलब्धि पर पिता ने गर्व जताते हुए कहा, ‘बेटे ने हमारे सपनों को पंख दे दिए हैं।’ पूरे गांव में जश्न का माहौल है। लोग मिठाइयां बांटकर अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं।
दादाजी का सपना किया पूरा
नीतीश भाटी (Nitish Bhati) ने भावुक होते हुए कहा कि यह उनके दादाजी का सपना था कि उनका पोता एक दिन पायलट बने। उन्होंने कहा, ‘आज अगर दादाजी होते तो बहुत खुश होते। यह मेरी जिंदगी का सबसे खास पल है।’ नीतीश ने 12वीं की पढ़ाई पीसीएम (फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स) से की है और अब ग्रेजुएशन के लिए कॉलेज में एडमिशन लेने की योजना बना रहे हैं।
ये भी पढ़ेंः Delhi: नई कार खरीदी, शोरूम में नींबू कुचलने के दौरान जो हुआ वो जानकर हैरान रह जाएंगे
कर्नाटक के बेलगावी एयरपोर्ट से पूरी की ट्रेनिंग
नीतीश ने अपनी कमर्शियल पायलट की ट्रेनिंग कर्नाटक के बेलगावी एयरपोर्ट से ली है। उन्होंने बताया कि उन्होंने मई 2023 में ट्रेनिंग जॉइन की थी और अगस्त 2023 से फ्लाइंग शुरू की थी। करीब एक से डेढ़ साल में उन्होंने 200 घंटे की अनिवार्य फ्लाइट ट्रेनिंग पूरी की, जो डीजीसीए (DGCA) की शर्त होती है। मौसम के अनुसार ट्रेनिंग की अवधि में उतार-चढ़ाव संभव होता है, इसलिए इसकी कोई तय समय-सीमा नहीं होती।
परिवार में खुशी की लहर
नीतीश के परिवार में उनके माता-पिता के अलावा दो भाई और दो बहनें हैं। बड़ी बहन प्रिया भाटी ग्रेटर नोएडा की गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी से बीकॉम कर चुकी हैं और बैंक में नौकरी के लिए आवेदन कर रही हैं। छोटा भाई आशीष भाटी हाल ही में 12वीं पास करके इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा है, जबकि सबसे छोटी बहन इशू भाटी भी 12वीं पास करके सीए की पढ़ाई में जुटी है।
ये भी पढ़ेंः Greater Noida West: चार मूर्ति अंदर पास को लेकर अच्छी खबर आ गई
गांव और सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता
नीतीश की इस सफलता पर गांव में हर कोई गर्व महसूस कर रहा है। ग्रामीणों और रिश्तेदारों ने मिठाइयां बांटकर और एक-दूसरे को बधाई देकर खुशी जाहिर की है। वहीं, सोशल मीडिया पर भी नीतीश भाटी को बधाइयों का तांता लगा हुआ है। उनकी सफलता को क्षेत्र के युवा प्रेरणा के रूप में देख रहे हैं।
