Metro

Metro: 15 अगस्त को कितने बजे से चलेगी मेट्रो, टाइमिंग जरूर जान लीजिए

TOP स्टोरी Trending दिल्ली
Spread the love

Metro: स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2025 के अवसर पर DMRC ने यात्रियों की सुविधा के लिए खास इंतजाम किए हैं।

Metro: दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने 15 अगस्त 2025 को स्वतंत्रता दिवस समारोह (Independence Day Celebrations) के लिए विशेष व्यवस्था की घोषणा की है। इस दिन लाल किले पर आयोजित समारोह में शामिल होने वाले लोगों की सुविधा के लिए मेट्रो सेवाएं सुबह इतने बजे से शुरू होंगी। यह सेवा दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) की सभी लाइनों पर उपलब्ध होगी।

सुबह 4 बजे से शुरू होगी मेट्रो सेवा

DMRC के मुताबिक, 15 अगस्त को सुबह 4 बजे से 6 बजे तक मेट्रो हर आधे घंटे के अंतराल पर चलेगी। इसके बाद, सुबह 6 बजे से मेट्रो अपने नियमित समय-सारिणी के अनुसार परिचालन करेगी। यह व्यवस्था समारोह में भाग लेने वालों के लिए सुगम और समयबद्ध यात्रा सुनिश्चित करने के लिए की गई है।

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः Bengaluru: बेंगलुरु में किराए पर घर लेना हुआ मुश्किल, जानिए क्यों?

विशेष QR टिकट की सुविधा

स्वतंत्रता दिवस समारोह (Independence Day Celebrations) में भाग लेने के लिए रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी निमंत्रण पत्र धारकों के लिए DMRC ने विशेष QR टिकट की व्यवस्था की है। इन टिकटों के माध्यम से निमंत्रित व्यक्ति बिना किसी किराए के समारोह स्थल तक यात्रा कर सकेंगे। इस यात्रा का खर्च रक्षा मंत्रालय द्वारा वहन किया जाएगा, और DMRC को इसकी प्रतिपूर्ति भी रक्षा मंत्रालय द्वारा की जाएगी।

पिंक लाइन पर चालक रहित मेट्रो सेवा

दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) ने एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पिंक लाइन (मजलिस पार्क से शिव विहार) पर चालक रहित मेट्रो सेवा शुरू करने की घोषणा की है। यह कदम दिल्ली मेट्रो को दुनिया के सबसे बड़े चालक रहित मेट्रो नेटवर्क में से एक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण है। DMRC के एक अधिकारी ने कहा कि मैजेंटा लाइन (जनकपुरी पश्चिम से बॉटनिकल गार्डन) पहले ही ‘अनअटेंडेड ट्रेन ऑपरेशंस’ (UTO) प्रणाली के तहत पूरी तरह से स्वचालित हो चुकी है।

अनअटेंडेड ट्रेन ऑपरेशंस (UTO) क्या है?

UTO एक ऐसी तकनीक है, जिसमें ट्रेनें बिना मानवीय हस्तक्षेप के स्वचालित रूप से संचालित होती हैं। इसमें ट्रेन का चलना, रुकना, दरवाजों का खुलना-बंद होना और आपातकालीन प्रबंधन पूरी तरह से स्वचालित होता है। दिल्ली मेट्रो ने वर्ष 2020 में UTO की शुरुआत की थी, जिसे चरणबद्ध तरीके से लागू किया गया। पिंक लाइन पर यह प्रक्रिया मार्च 2025 में शुरू हुई और जून 2025 तक दूसरे चरण में पहुंच चुकी है। अगले तीन से चार महीनों में पिंक लाइन पूरी तरह से चालक रहित हो जाएगी।

ये भी पढ़ेंः Metro: मेट्रो में सफ़र करने वाले यात्री ध्यान दें, सफ़र से पहले खबर ज़रूर पढ़ें

दिल्ली मेट्रो बनेगी विश्व स्तरीय नेटवर्क

मैजेंटा और पिंक लाइन पर UTO लागू होने के बाद, दिल्ली मेट्रो का 97 किलोमीटर का हिस्सा पूरी तरह से स्वचालित होगा। दिल्ली-एनसीआर में कुल 395 किलोमीटर के मेट्रो नेटवर्क में यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि होगी। DMRC के इस कदम से दिल्ली मेट्रो विश्व के सबसे बड़े चालक रहित मेट्रो नेटवर्क में से एक बन जाएगी।