Greater Noida: In Greater Noida, a drunk driver rammed into another vehicle, narrowly escaping

Greater Noida: नशे की हालत में कार सवार ने दूसरी गाड़ी को मारी टक्कर, बाल-बाल बचा पीड़ित परिवार

ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली NCR
Spread the love

Greater Noida: कानून कहता है कि अगर आप नशे में हैं तो गाड़ी ना चलाएं क्योंकि इससे आप खुद की जान के साथ-साथ आप दूसरों की भी जान के दुश्मन बन सकते हैं। मामला ग्रेटर नोएडा के गढ़ी गोलचक्कर का है जहां शनिवार 14 फरवरी देर शाम तेज रफ्तार हुंडई वरना कार ने ब्रिजा कार को जबरदस्त टक्कर मार दी जिससे पीड़ित परिवार की जान पर बन आई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ब्रिजा गाड़ी तीन बार पलट गई। जिसमें कार सवार अभिजित राय, उनकी पत्नी निवेदिता और बेटी आराध्या को चोटें आई। वो तो गनीमत रही कि वक्त रहते गाड़ी का एयरबैग खुल गया जिससे तीनों की जान बच गई। हालांकि गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।  

ग्रेटर नोएडा के निराला ग्रीनशायर के रहने वाले अभिजित राय के मुताबिक वो वो अपनी पत्नी व बेटी के साथ मिंटो रोड से वापस घर आ रहे थे तभी गढ़ी गोल चक्कर पर तेज रफ्तार और लापरवाही से गाड़ी चलाकर हुंडई वरना UP 14 GU 8891 के चालक ने उनकी गाड़ी मारुति ब्रिजा संख्या UP 16 FA 8206 में जोर से टक्कर मार दी।

हालांकि वक्त रहते सेक्टर 63 बहलोलपुर की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में किया। आरोपी कार ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है। हैरानी की बात ये कि आरोपी नशे की हालत में अपनी मां को गाड़ी में बिठाकर घर जा रहा था तभी उसने खतरनाक एक्सीडेंट किया। नोएडा सेक्टर पुलिस ने पूरे मामले पर FIR दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी का मेडिकल करवाया गया जिसमें पूरी तरह से नशे में होने की बात सामने आई है। पूरे मामले पर नोएडा सेक्टर 63 थानाध्यक्ष ने पीड़ित परिवार को उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है।