आंगनवाड़ी वर्करों को CM मान का तोहफ़ा..5714 नियुक्ति पत्र सौंपे

पंजाब राजनीति

Jyoti Shinde, Editor

Punjab News: पंजाब के सीएम भगवंत मान(BHagwant Maan) ने राखी के मौके पर बहनों को बड़ा तोहफा दिया है। सीएम मान ने राखी के दिन पंजाब के 5714 आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र बाटें। गुरू नानक देव यूनिवर्सिटी कैंपस में करवाए गए राज्य स्तरीय समागम के दौरान संबोधन में भाग लेने पहुंचे सीएम मान ने अपने सम्बोधन में कहा कि पंजाब सरकार समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए वचनबद्ध है।

ये भी पढ़ेंः BJP: लोकसभा चुनाव पर मंथन..1 सिंतबर को शाह करेंगे बड़ी बैठक

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः राजस्थान की गहलोत सरकार का कार्मिकों को बड़ा तोहफा

सीएम ने कहा कि राज्य के नौजवानों की असीम ऊर्जा को रचनात्मक दिशा में लगाने के लिए पंजाब सरकार ने 35,000 से अधिक नौजवानों को नौकरियाँ दी हैं। भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी ढंग से पूरा किया गया है और नौजवानों को नौकरियाँ पूरी तरह से मेरिट के आधार पर दी गई हैं।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए सभी कर्मचारियों और वर्करों का कल्याण यकीनी बना रही है। नौजवानों को दी गईं रिकॉर्ड संख्या में नौकरियाँ उनको राज्य के सामाजिक-आर्थिक विकास में हिस्सेदार बना रही हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि आंगनवाड़ी वर्करों की भूमिका अहम होती है, क्योंकि वह छोटी उम्र में बच्चों के भविष्य को बनाने और उनके सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभाती हैं।

Pic Social Media

जनसभा को भरोसा दिलाते हुए सीएम ने कहा कि राज्य सरकार आने वाले दिनों में आंगनवाड़ी वर्करों के कल्याण के लिए और अहम पहलें करेगी, जिससे यह सुनिश्चित बनाया जाएगा कि सेवाओं को सुचारू ढंग से निभाने के दौरान उनको किसी किस्म की मुश्किल का सामना न करना पड़े। राखी के त्योहार के अवसर पर आंगनवाड़ी वर्करों के साथ सांझ की बात करते हुए उन्होंने कहा कि यह बड़े गर्व की बात है कि अब बेटियाँ हर क्षेत्र में लडक़ों को पछाड़ रही हैं और माँ-बाप को बेटी का पालन-पोषण करके गर्व महसूस होता है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि लड़कियों ने जि़ंदगी के हर क्षेत्र में अपनी काबिलीयत का सबूत दिया है और हम सभी को समाज की बेहतरी के लिए बेटियों को अपने सपने साकार करने के लिए प्रेरित करना चाहिए।

बेटियां शेरनी हैं-सीएम मान

मुख्यमंत्री ने अफ़सोस जताया कि पहले बेटियों को कुडिय़ाँ-चिडिय़ाँ कहा जाता था, परन्तु अब अपनी मेहनत, दृढ़ निश्चय और लगन से लड़कियों ने साबित कर दिया है कि वह वास्तव में शेरनियाँ हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार का यह फर्ज बनता है कि वह लड़कियों के लिए शिक्षा और रोजग़ार के नये रास्ते खोलकर उनको अधिक अधिकार दे। भगवंत सिंह मान ने कहा कि उनका पक्का विश्वास है कि अगर लड़कियों को अवसर दिया जाये तो वह जि़ंदगी के किसी भी क्षेत्र में सफलता की नयी इबारत लिख सकती हैं।

ग़ैर-जि़म्मेदाराना व्यवहार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं

अपने भ्रष्ट साथियों की हिमायत में कलम छोड़ हड़ताल करने की योजना बना रहे सरकारी कर्मचारियों को सख़्त कार्यवाही की चेतावनी देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्मचारियों का ऐसा ग़ैर-जि़म्मेदाराना व्यवहार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा और सरकारी कर्मचारियों की हड़तालों के कारण लोगों को होने वाली परेशानी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार कर्मचारियों की जायज माँगों को हल करने के लिए हमेशा तत्पर है, परन्तु वह उन लोगों की हिमायत में की जाने वाली ब्लैकमेलिंग को भी बर्दाश्त नहीं करेंगे, जिनको लोगों की लूट करते हुए रंगे हाथों गिरफ़्तार किया गया है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि उन्होंने अनिवार्य सेवाओं एक्ट को लागू करने के निर्देश दिए हैं, जिससे इन कर्मचारियों द्वारा छुट्टी पर जाने की सूरत में उनके विरुद्ध सख़्त कार्यवाही की जा सके।

40 दिनों से नहीं मिला हूं मां से-सीएम मान

सीएम मान भाावुक लहजे से कहा कि उनकी माँ संगरूर में अपने पैतृक गाँव में रहना पसंद करती हैं और उनको अपनी माँ को मिले 40 दिन से अधिक हो गए हैं। उन्होंने आगे कहा कि यह पंजाब की निष्ठापूर्वक सेवा करने के रास्ते में रुकावट नहीं बनेगी क्योंकि पंजाब की सभी बुज़ुर्ग माताओं का आशीर्वाद उनके साथ है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि जब भी उनके माता जी गाँवों का दौरा करने के समय पर बुज़ुर्गों को मिलते और उनके पैर छूते हुए देखते हैं तो उनको गर्व महसूस होता है कि उनका बेटा राज्य के कल्याण के लिए मेहनत कर रहा है और पंजाब की खो चुकी शान को बहाल करने के लिए पूरी ताकत लगा रहा है। इस कार्यक्रम के दौरान एक आंगनवाड़ी वर्कर ने स्टेज पर मुख्यमंत्री को राखी भी बाँधी।
Read CM Bhagwant Mann, khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News khabrimedia- Top news-Latest Noida news-latest greater Noida news-latest greater Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi