Noida-ग्रेटर नोएडा में शराब प्रेमियों की मौज, एक पर एक बॉटल फ्री
Noida News: उत्तर प्रदेश के नोएडा से शराब प्रेमियों के लिए बड़ी और खुश कर देने वाली खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि नोएडा (Noida) में शराब की दुकानों पर शराब प्रेमियों की भीड़ टूट पड़ी। देखते ही देखते दुकानों में रखा शराब का पूरा स्टॉक (Stock) समाप्त हो गया। एक पेटी पर एक पेटी फ्री का ऑफर लेने के लिए दुकानों पर लोगों की लंबी लाइन देखने को मिली। शराब विक्रेताओं (Liquor Sellers) को 31 मार्च तक पुराना स्टॉक समाप्त करना है, इसलिए शराब की कीमतों में 40 से 50 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है।
ये भी पढ़ेंः Delhi Dwarka: द्वारका के सेक्टर 9 का पीपल का पेड़..सच्चाई जानकर उड़ेंगे होश!
आपको बता दें कि नोएडा के सेक्टर 18 (Sector 18) में शराब की दुकानों पर छूट की सूचना मिलते ही लोगों की लंबी लाइन देखने को मिली। कुछ लोग लाइन में लगे हैं और कुछ लोग अपनी बारी न आने पर आपस में बहस भी करने लगते हैं। तभी एक शख्स की मानो लाटरी लग गई है। वह पेटी के साथ दारू ले जाता दिखाई दिया।
इस भीड़ और मारामारी का कारण यह है कि बीते दिनों ई-लाटरी (E-Lottery) से दुकानों का आवंटन किया गया है। इसके कारण काफी पुराने शराब की दुकानें के संचालकों की ई-लाटरी में दुकानें नहीं मिल सकी। पुराने दुकानों पर 31 मार्च तक स्टॉक समाप्त करना है। जिसके चलते कई दुकानों ने शराब की कीमतों में 40 से 50 प्रतिशत तक की छूट दी है। नोएडा में शराब की दुकानों के बाहर कुछ वैसी ही भीड़ नजर आ रही है जिस तरह कुछ साल पहले दिल्ली में नई शराब नीति लागू होने के बाद एक पर एक बोतल मुफ्त वाली ऑफर के बाद देखने को मिली थी।
कई लोग बोतल तो कई लोग सिर पर पेटी ले जाते दिखे
नोएडा में ठेके की खिड़की के बाहर लोग हाथों में पैसे लेकर शराब का बोतल का ऑर्डर देते दिखाई दिए तो कोई पूरी की पेटी खरीदने को लेकर जोर आजमाइश करता दिखा। कई लोग बोतल तो कई पेटी की पेटी ही सिर पर रखकर जाते दिखे।
ये भी पढ़ेंः Greater Noida: बीमा के 50 लाख के लिए बेटे ने रिश्ते का कर दिया कत्ल

सस्ते दामों पर शराब खरीदने की होड़
नोएडा के सेक्टर 18, 62, 78 और 125 समेत कई क्षेत्रों में शराब की दुकानों पर ग्राहकों की लंबी कतारें लगी हैं। इस ऑफर (Offers) के चलते कुछ लोग पेटियों में शराब खरीद रहे हैं। एक ग्राहक, अमित के मुताबिक यह मौका बार-बार नहीं आता। मैंने पहले से स्टॉक कर लिया ताकि बाद में महंगी शराब न खरीदनी पड़े। हालांकि, हर ठेके पर यह ऑफर लागू नहीं किया गया है। कुछ चुनिंदा दुकानों पर ही यह छूट दी जा रही है, जिससे भीड़ अधिक हो रही है और कई जगह पुलिस बल भी तैनात करना पड़ा है।
