Grah Gochar 2025: 2025 का साल मंगल ग्रह के लिए खास रहेगा।
Grah Gochar 2025: 2025 का साल मंगल ग्रह के लिए खास रहेगा, क्योंकि इस वर्ष गुरु ग्रह, राहु-केतु के साथ-साथ शनि ग्रह भी राशि परिवर्तन करेंगे। खासकर मार्च से पहले कई ग्रहों की युति शनि ग्रह के साथ बन रही है। कुंभ राशि में विराजमान शनि कर्मफलदाता ग्रह के साथ अन्य ग्रहों की युति करेंगे। 11 फरवरी को बुध और शनि की युति बनेगी, जबकि 12 फरवरी को ग्रहों के राजा सूर्य के साथ शनि की खास युति बनेगी। इस स्थिति में 12 राशियों में से 5 राशियों के लोगों को सूर्य, बुध और शनि की युति से शुभ लाभ मिलने के पूरे आसार हैं।
ये भी पढ़ेः Vastu Tips: पति-पत्नी के झगड़ों के पीछे हो सकते हैं ये वास्तु दोष, जानें कैसे करें सुधार

बुध, सूर्य और शनि की युति का प्रभाव
वैदिक ज्योतिष के मुताबिक, 11 फरवरी 2025 को दोपहर 12 बजकर 41 मिनट पर बुध कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। इसके बाद 12 फरवरी 2025 को रात 10 बजकर 03 मिनट पर सूर्य भी कुंभ राशि में विराजमान होंगे। इस दौरान शनि ग्रह पहले से कुंभ राशि में स्थित हैं और 29 मार्च 2025 को राशि परिवर्तन कर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में बुध, शनि और सूर्य की युति से विशेष लाभ होने वाला है।
मेष राशि (Aries)
मेष राशि के जातकों के लिए यह युति बहुत लाभकारी रहेगी। व्यापार और शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। घर-परिवार में सुख-संति का माहौल रहेगा। जीवनसाथी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। नौकरी में तरक्की और आय में वृद्धि होगी। व्यापार में सफलता पाने के लिए आपकी मेहनत रंग लाएगी।
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह समय खास होगा। कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी, और रुके हुए काम पूरे होंगे। धन में वृद्धि के भी संकेत मिल रहे हैं। व्यापार में आ रही रुकावटें दूर होंगी और नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह समय लाभकारी रहेगा। अब तक की मेहनत का फल मिलेगा और कामयाबी हासिल होगी।
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि के जातकों के लिए समय बहुत ही शुभ रहेगा। किसी बात को लेकर चल रहा तनाव खत्म होगा और अध्यात्म की ओर रुचि बढ़ेगी। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और तरक्की के मौके मिलेंगे। जीवनसाथी के साथ अच्छे पल बिताएंगे और धन में वृद्धि के भी योग बनेंगे। व्यापार में कुछ नया करने से सफलता मिल सकती है और परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा।
ये भी पढ़ेः Vastu Tips: घर के मेन गेट पर रखें इस कलर का डोरमेट, आएगी खुशहाली
तुला राशि (Libra)
तुला राशि के जातकों के लिए लंबी दूरी की यात्रा के योग बन सकते हैं। विदेश यात्रा की योजना भी बन सकती है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। तनाव से बचें और जो करना है, उसे बेफिक्र होकर करें। धन लाभ होने की पूरी संभावना है और बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है।
कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि के जातकों के लिए बुध, शनि और सूर्य की युति शुभ परिणाम देगी। यह समय आपके लिए बहुत ही अच्छा रहेगा, जिससे किस्मत का साथ मिलेगा। आय में वृद्धि के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। कोई नया प्रोजेक्ट साइन करने का अवसर मिल सकता है, जिससे भविष्य में मुनाफा होगा। एक अच्छे लाइफ पार्टनर की तलाश पूरी हो सकती है।

