Vastu Tips: घर में तुरंत करें ये बदलाव, हो जाएंगी वास्तु समस्याएं दूर

Vastu-homes

नीलम सिंह चौहान, खबरीमीडिया

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में आज हम आपको बताएंगे कि शरीर के किस हिस्से में अगर तकलीफ हो तो किस दिशा की वास्तु में सुधार करने से उस तकलीफ से आप पूरी तरह से निजात पा सकते हैं। यदि दिमागी समस्या है तो उत्तर पश्चिम ( North West) , अगर पेट से जुड़ी कोई प्रोब्लम है दक्षिण पश्चिम ( South West), अगर पैर से जुड़ी दिक्कत है तो पूर्व दिशा में और हाथ में दिक्कत है तो ईशान कोन यानी कि नॉर्थ ईस्ट में समस्या हो सकती है। इसलिए इन अलग अलग जगहों को आपको ठीक करने की बेहद आवश्यकता है। इनसे आपको आराम जरूर मिलेगा।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें

वास्तु शास्त्र के अनुसार, पूर्व की दिशा में सूर्य भगवान दर्शन देते हैं। मंदिर बनवाने के लिए भी घर की पूर्व या उत्तर दिशा को चुन सकते हैं। क्योंकि ये दिशाएं बेहद शुभ मानी जाती हैं। वहीं वास्तु शास्त्र के अनुसार कभी भी आपको पूर्व दिशा की ओर सीढ़ियों का निर्माण नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे परिवार के सुख शांति के उपर उल्टा असर पड़ता है। इसके अलावा पूर्व दिशा में सीढ़ियों का होना दिल से जुड़ी समस्याओं को भी बढ़ा सकता है।

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: घर में इस दिशा में मटका रखना शुभ है

वास्तु के मुताबिक मानें तो वास्तु टेक्निक से आप घर के आगेन्य कोण में भी सीढ़िया बनवा सकते हैं तो हर तरीके की समस्या से आप बचे रहेंगे। इसके अलावा यदि आप अपने घर में घुमावदार सीढ़िया बनवाना चाहते हैं तो हमेशा सीढ़ियों का घुमाव घड़ी के घूमने की दिशा की ओर होना चाहिए। इस तरह की सीढ़ियों के घुमाव के लिए पूर्व से दक्षिण दिशा, दक्षिण से पश्चिम दिशा, पश्चिम से उत्तर और उत्तर से पूर्व दिशा का चयन कर सकते हैं।

READ: khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News – Top news-Latest Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi