अमेरिका में भूलकर भी ना करें किसी को TA-TA..हो सकती है मुसीबत!

Life Style Trending वायरल

नीलम सिंह चौहान, खबरीमीडिया

जब हम छोटे होते हैं तो कई सारी चीजों को देखते हुए आ रहे होते हैं, जिन्हें देख के बड़े होते हैं। जो हमें सिखा दिया गया बस उतना ही सीख लेते हैं और इसके मतलब के बारे में समझना भूल जाते हैं। उदाहरण के तौर पर आपने बचपन में किसी को टाटा बोला होगा लेकिन शायद ही इसका मतलब आपको ठीक तरह से पता होगा कि असल में क्या होता है।

यदि टाटा शब्द को आप सर्च करेंगे तो पता चलेगा कि एक इंग्लिश वर्ड है, इसका मतलब होता है गुड बाय। जब भी कोई हमारे घर से जाता है तो हम उसे बाय या टाटा बोलते हैं। भारत में तो ठीक है लेकिन शायद आपको ये नहीं पता होगा की इस शब्द का इस्तेमाल अमेरिका में करें तो ये कितना बुरा हो सकता है। ऐसे में यदि आप अमरीका जा रहे हों तो बाय बाय ही करें और टाटा के इस्तेमाल को भूल ही जाएं तो अच्छा होगा।

इसके पीछे की वजह है जिसके बारे में हम आपको बताएंगे। दरअसल टाटा शब्द का यूज 1823 में पहली बार हुआ था, 1889 में न्यू यॉर्क टाइम्स में इसका इस्तेमाल फेयरवेल के तौर पर किया गया था। फिर 1940 में से शब्द दुनिया में मशहूर हो गया।

यह भी पढ़ें: काजू कतली की जगह बंगाली बर्फी करें ट्राई, दिवाली में है बम्पर डिमांड

लेकिन अब अगर आपने टाटा शब्द का यूज किया तो आपको कई तरह की मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है। क्योंकि अमेरिका की डिक्सनरी में टाटा शब्द का यूज ब्रेस्ट के लिए किया जाता है। वहां पर इसे गाली की तरह देखा जाता है, ये एक काफी वल्गर स्लैंग हैं। इसी कारण अगर आप अमरीका जाएं तो वहां टाटा बोलने से पहले जरूर सोच लें। अगर किसी ने कंप्लेन कर दी तो आपको जेल भी हो सकती है।

Read khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News khabrimedia- Top news-Latest Noida news-latest greater Noida news-latest greater Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi