मेरठ एक्सप्रेसवे को लेकर गुड न्यूज़.. बुलंदशहर,अलीगढ़ जाना आसान

उत्तरप्रदेश दिल्ली दिल्ली NCR

उद्भव त्रिपाठी, ख़बरीमीडिया
Meerut Expressway:
मेरठ एक्सप्रेसवे पर जल्द ही गाड़ियां और रफ्तार से चल सकेंगी। आपको बता दें कि जल्द ही मेरठ एक्सप्रेसवे (Meerut Expressway) पर दो लूप बनाएं जाएगें। लालकुआं और एबीईएस कॉलेज (ABES College) के पास लूप बनाने का डिजाइन को भी तैयार कर लिया गया है। अगले दस दिन में निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। लूप बनने से बड़ी संख्या में वाहन चालकों को फायदा होगा। स्थानीय लोग दिल्ली से मेरठ (MEERUT) आते हुए लालकुआं पर और दिल्ली जाते हुए क्रॉसिंग रिपब्लिक (एबीईएस कॉलेज) पर प्रवेश निकास द्वार (Exit Gate) की मांग कर रहे है। केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने पिछले दिनों एनएचएआई (NHAI) अधिकारियों को साथ मेरठ एक्सप्रेसवे का निरीक्षण किया था। तभी उन्होंने लूप बनाने के लिए योजना तैयार करने के निर्देश दिए थे।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें
ये भी पढ़ेंः Noida-ग्रेटर नोएडा के पेरेंट्स ध्यान दें..स्कूल को लेकर बड़ी ख़बर आ गई

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः Ghaziabad: पानी आने की टाइमिंग में बदलाव..अलार्म लगा लीजिए
एनएचएआई (NHAI) ने लालकुआं (Lalkuaan) और एबीईएस कॉलेज के पास लूप बनाने का डिजाइन तैयार करा लिया है। डिजाइन तैयार करने आई टीम ने सर्व किया था। सर्वे कर पता लगाया गया कि किस स्थान पर लूप तैयार होने से ज्यादा लोगों को लाभ होगा। उसकी चौड़ाई और लंबाई कितनी होगी। किस तरह वाहनों का निकास और प्रवेश होगा। यह डिजाइन तैयार हो गया। इसे सेफ्टी एवं तकनीकी कमेटी ने मंजूरी भी दे दी है। इस तरह एनएचएआई ने निर्माण कार्य कराने की तैयारी शुरू कर दी है। दस दिन बाद लूप बनाने का काम शुरू हो जाएगा। लूप बनने से बड़ी संख्या में वाहन चालकों को लाभ मिलेगा। इस समय लोगों को परेशानी हो रही है।
जाम की समस्या से राहत मिलेगी
लूप बनने के बाद एनएच-9 पर जाम कम होने की उम्मीद है। अभी तक वाहन मेरठ एक्सप्रेसवे पर प्रवेश नहीं कर पाते। इस कारण वाहनों का दबाव होने से जाम की समस्या रहती है। आपको बता दें कि लूप बनाने की मांग लंबे समय से की जा रही है।
यह फायदा होगा
मेरठ एक्सप्रेसवे पर क्रॉसिंग रिपब्लिक कट और लालकुआ के पास प्रवेश और निकास द्वार नहीं है। दिल्ली की तरफ से आने वाले चालकों के लिए डासना से पहले प्रवेश और निकास स्थान हैं। एक्सप्रेसवे से सफर कर क्रॉसिंग रिपब्लिक, ग्रेटर नोएडा, शाहबेरी गाजियाबाद या फिर बुलंदशहर की तरफ जाने वाले वाहन चालकों को डासना जाकर बाहर आना पड़ रहा है। वहीं लालकुआं पर लूप बनने से बुलंदशहर, अलीगढ़, सिकंद्राबाद की तरफ जाने वाले लोगों को काफी आसानी होगी। फिलहाल लूप नहीं होने से स्थानीय लोग मेरठ एक्सप्रेसवे पर सफर नहीं कर पाते।

READ: khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News – Top news-Latest Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi